अवैध शराब के खिलाफ थाना शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई, 18 बोतल देशी शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

0
7

रतिया: अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए फतेहाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना शहर रतिया पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 18 बोतल अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद कुमार पुत्र अखेराम निवासी इंद्रा कॉलोनी, वार्ड नंबर 12, रतिया* के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने नियमानुसार जमानत पर रिहा किया।

गश्त के दौरान युवक को काबू में लिया

थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण ने बताया कि 6 नवंबर को पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए भूना रोड क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान कैंची चौक के नजदीक एक युवक सफेद रंग का प्लास्टिक कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।

18 बोतल देशी शराब बरामद  

पुलिस टीम ने युवक के कब्जे से बरामद प्लास्टिक कट्टे की जांच की तो उसमें से मालटा मार्का देशी शराब की 18 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी से शराब रखने संबंधी
लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 229 दिनांक 06.11.2026, धारा 61-4-2020 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here