अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

0
7

हिसार: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार जिला हिसार में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

स्वेट कमांडो और डॉग स्क्वॉड की सहायता से जांच  

अभियान के दौरान स्वेट कमांडो टीम एवं डॉग स्क्वॉड की सहायता से ऐसे स्थानों पर विशेष रूप से जांच की गई, जहां पहले संदिग्ध गतिविधियों अथवा असामाजिक तत्वों के एकत्रित होने की सूचनाएं प्राप्त होती रही हैं। पुलिस टीम ने श्याम विहार नहर कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर गहन चेकिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

एसपी के निर्देश: नियमित गश्त और प्रभावी कार्रवाई  

एसपी हिसार ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त और चेकिंग सुनिश्चित करें। सार्वजनिक स्थानों, कॉलोनियों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करें।

आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क  

हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है। अपराध करने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here