एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनीं लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश

0
13

रतिया: रिम्पी जिन्दल आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें उनके समक्ष रखी गईं।

विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें दर्ज, त्वरित समाधान के निर्देश

शिविर में बीडीपीओ कार्यालय, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम तथा नगरपालिका से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उनका जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध करवाना है।

प्राथमिकता से हो शिकायतों का निपटारा, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्रवाई की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here