दिवाली पर दिल्ली की कंपनी ने किया कमाल, हर कर्मचारी की डेस्क पर रखा iPhone 16, वीडियो वायरल

0
8

नई दिल्ली: दिवाली पर जहां ज्यादातर कंपनियां कर्मचारियों को मिठाई का डिब्बा या छोटे-मोटे गिफ्ट देकर काम चला रही हैं, वहीं दिल्ली की एक कंपनी ने अपने एम्प्लॉइज को iPhone 16 गिफ्ट करके सबको चौंका दिया है। इस सेलिब्रेशन का वीडियो मंगलवार दोपहर कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा कि दिवाली गिफ्ट देने में उनका कोई कंपटीशन नहीं है।

हर डेस्क पर मिला iPhone

15 सेकंड की इस रील में हर लैपटॉप और डेस्कटॉप के आगे एक-एक iPhone रखा नजर आ रहा है, जिस पर रिबन भी लगा है। पहला फोन व्हाइट, दूसरा ग्रीन, तीसरा ब्लू और चौथा ब्लैक कलर का है। वीडियो में डेस्क पर कुल 12 iPhone रखे दिख रहे हैं। आखिर में कुछ महिला एम्प्लॉई भी दिख रही हैं, जो iPhone 16 पाकर खुशी से झूम रही हैं। कंपनी का नाम ‘फाइनांसरसाब’ बताया जा रहा है, जिसने ये वीडियो शेयर किया है।

लोगों ने कहा – ये AI है

वीडियो देखते ही कई लोगों को यकीन नहीं हुआ। कुछ ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कमाल बताकर कमेंट में AI लिख दिया। कंपनी ने इस पर हंसते हुए जवाब दिया – दोबारा देखो, ये AI नहीं है। इसके बाद तो कमेंट सेक्शन में रिएक्शन की बाढ़ आ गई।

वायरल हुए मजेदार कमेंट

एक यूजर ने लिखा, मैं भी इस कंपनी को ज्वाइन करना चाहता हूं, वैकेंसी है क्या? दूसरे ने लिखा, लग रहा है दिवाली तक इंस्टाग्राम चलाना बंद करना पड़ेगा, वरना ऐसे गिफ्ट वाली रील्स परेशान कर देंगी। तीसरे ने मजाक में लिखा, बॉस ने सिर्फ लड़कियों को iPhone दिया और लड़कों को सोने की गिन्नियां। वहीं चौथे यूजर ने लिखा, हमें तो सोन पापड़ी का डिब्बा तक नहीं मिला।

आज के समय में जब कंपनियां दिवाली बोनस और गिफ्ट में कटौती कर रही हैं, तब एक कंपनी का अपने सभी कर्मचारियों को iPhone 16 देना लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और लोग इसे अब तक की सबसे बेस्ट दिवाली गिफ्ट वाली रील बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here