यातायात माह शुरू, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 25 हजार रुपये

0
10

मुज़फ़्फ़रनगर: मुज़फ़्फ़रनगर में मंगलवार को पुलिस लाइन में यातायात माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और ट्रैफिक वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने का उद्देश्य  

कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यातायात माह के दौरान पूरे नवंबर में रोड सेफ्टी, ट्रैफिक नियमों के पालन और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान SSP सूरज कुमार राय ने मीडिया से बातचीत में शासन की राहगीर योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नेक राहगीर (गुड सेमेरिटन) को सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

एसएसपी की अपील और जागरूकता अभियान  

एसएसपी ने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं और उसे समय पर अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि यातायात माह के तहत पुलिस का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है।

Reported by: Rohit 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here