उत्तरप्रदेश: अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के गांव खैराबाद में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक किशोर बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने ताऊ के घेर में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।
8 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी की सूचना पर दौड़ी बरला पुलिस
मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस के अनुसार, गांव खैराबाद में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना पीआरवी के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलते ही बरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बरला संजय त्यागी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की गई।घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता को उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। क्षेत्राधिकारी बरला संजय त्यागी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। फिलहाल पीड़िता की स्थिति सामान्य है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस ने हिरासत में लेकर दर्ज किया मुकदमा, कानूनी कार्रवाई जारी
क्षेत्राधिकारी संजय त्यागी के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी किशोर एक ही परिवार यानी एक ही खानदान के हैं। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाएगी। नाबालिग पीड़िता से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद गांव में मामले को लेकर चर्चा है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Reported By: Sandeep












