बहन के सामने शिवा के साथ हैवानियत, कपड़े उतरवाकर शरीर पर लिपस्टिक पोतती थी श्रद्धा, ऐसे देती थी दर्द

0
9

लखनऊ: लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे से पूछताछ में कई सनसनीखेज बातें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक वारदात वाले दिन शिवा को बंधक बनाकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। जांच में पता चला है कि श्रद्धा ने शिवा को जलील करने के लिए उसके कपड़े उतरवा दिए और शरीर पर लिपस्टिक पोत दी। इसके बाद अपनी बहन रश्मि दुबे, आमिर और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के सामने जबरन डांस करवाया। आरोप है कि चारों ने मिलकर शिवा को घंटों तक अपमानित किया।
ब्लैकमेल कर करती थी कंट्रोल

पूछताछ में क्या आया सामने 

पूछताछ में श्रद्धा ने बताया कि शिवा पूरी तरह उसके कंट्रोल में था। वह उससे अपने पैर तक दबवाती थी। श्रद्धा ने शिवा के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बना रखे थे, जिनके जरिए वह उसे ब्लैकमेल करती थी। वह शिवा का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही थी। श्रद्धा अपने रसूख का खौफ दिखाने के लिए बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के साथ अपनी पार्टी की तस्वीरें दिखाती थी। ये तस्वीरें उसने पेन ड्राइव में संभाल कर रखी थीं। सूत्रों के मुताबिक वह रसूखदार लोगों के नाम पर लोगों को डराती-धमकाती थी। इसी प्रभाव से उसने हजरतगंज थाने में एक एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

हुक्का बार में बनता था शिकार का प्लान

जांच में सामने आया कि श्रद्धा हर रात विभूतिखंड के किसान बाजार स्थित एक कैफे में अपनी टोली के साथ जाती थी। वहां हुक्का पीते हुए अमीर घरों के लोगों को फंसाने की योजना बनती थी। शिवा शर्मा से उसकी पहली मुलाकात भी इसी कैफे में हुई थी। सोशल मीडिया पर उसकी ज्यादातर तस्वीरें भी इसी कैफे की हैं।

इस हत्याकांड के बाद से कैफे संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं शिवा को प्रताड़ित करने और वारदात के बाद नेपाल भागने में मदद करने वाला आरोपी आमिर भी अभी फरार है।

तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी       

पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली को CJM कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया। कोर्ट ने तीनों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी है। जेल में श्रद्धा ने अपने वकील से मिलने के लिए ज्यादा समय मांगा और कोर्ट में खुद पेश होने की मांग की, लेकिन कारण पूछने पर वह चुप रही। कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ही उसे कोर्ट मेें लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here