ग्रेटर नोएडा के रेड कार्पेट में कामाख्या डेवलपर्स का भव्य दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

0
11

ग्रेटर नोएडा: कामाख्या डेवलपर्स (Kamakhaya Developers) द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित रेड कार्पेट में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक एवं रियल एस्टेट जगत की कई प्रमुख हस्तियों सहित भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रमुख जनप्रतिनिधियों और नेताओं की गरिमामयी मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर, एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा, श्री आशीष भाटी (पुत्र श्री नरेंद्र भाटी, एमएलसी), भाजपा युवा मोर्चा से श्री अन्नू पंडित, एडवोकेट अविनाश शर्मा, श्री आयुष त्यागी ककड़ा, श्री रक्षित गौतम (पुत्र श्री सतीश गौतम जी, सांसद अलीगढ़) एवं श्री आशीष वत्स (भाजपा, दादरी) सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गणेश वंदना से आगाज, चैनल पार्टनर्स का सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की वंदना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी अतिथियों का कामाख्या डेवलपर्स के निदेशकों देव शर्मा, प्रशांत शर्मा, रविंद्र नागर, अतुल चौहान एवं कुणाल शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान रियल एस्टेट क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं बेस्ट चैनल पार्टनर्स को उनके शानदार कार्य और योगदान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कंपनी से जुड़े चैनल पार्टनर्स एवं रियल एस्टेट से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रियल एस्टेट जगत के जाने-माने इंफ्लुएंसर्स अमनदीप सिंह (Noida Reality) एवं अनुभव मोहन (Estates by Anubhav) भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

संगीत, सौहार्द और उत्साह का भव्य संगम

दीपावली मिलन समारोह में संगीत, मनोरंजन, सम्मान एवं आपसी सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।कामाख्या डेवलपर्स के निदेशकों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, चैनल पार्टनर्स एवं रियल एस्टेट जगत से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने, सहयोगियों के योगदान को सम्मान देने और भविष्य में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। कामाख्या डेवलपर्स का यह दीपावली मिलन समारोह आपसी प्रेम, सम्मान, सहयोग और उत्सव की भावना का यादगार उदाहरण बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here