नई दिल्ली: जियो के आईपीओ की शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद रिलायंस समूह ने एक शानदार डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस ग्रैंड डिनर में बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियां और रिलायंस से जुड़े कई लोग शामिल हुए। लेकिन इस शाम की सबसे ज्यादा चर्चा नीता अंबानी के क्लासी लुक को लेकर हुई। हमेशा की तरह नीता अंबानी इस इवेंट में भी सबसे अलग और एलिगेंट नजर आईं। उन्होंने पन्ना-हरे रंग की रेशम की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी बेटी ईशा अंबानी भी आइवरी कलर के अनारकली सूट में स्टाइलिश दिखीं।
नीता अंबानी का भारतीय परिधानों और ज्वेलरी के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। इस बार उनकी डीप ग्रीन सिल्क साड़ी पर हाथीदांत जैसे रंग की बारीक फूलों की कढ़ाई की गई थी, जो साड़ी की भव्यता को और बढ़ा रही थी। साड़ी के बॉर्डर पर लगी सुनहरी लेस ने इसे ट्रेडिशनल और फेस्टिव लुक दिया।
Celebrating the historic Jio IPO, Mrs. Nita Ambani fondly remembered her father-in-law, Shri Dhirubhai Ambani, and paid a tribute to his extraordinary vision. Speaking as a proud mother, she shared a heartfelt message for Isha, Akash, and Anant as they carry the family’s legacy forward.
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) October 29, 2026
ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती
लुक को पूरा करने के लिए नीता ने स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी की। उन्होंने पन्ना और डायमंड से जड़ा चोकर पहना, जिसके बीच में आकर्षक डिजाइन था। इसी चोकर ने पूरी साड़ी के लुक को निखार दिया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स, चूड़ियां, ब्रेसलेट और पन्ने की अंगूठी पहनी। मेकअप उन्होंने बेहद सिंपल रखा। बीच की मांग निकालकर बाल खुले छोड़े, काजल, डार्क आइब्रो, छोटी बिंदी और पिंक लिपस्टिक से उन्होंने अपने लुक को बैलेंस रखा। हेवी हेयरस्टाइल या ड्रामेटिक मेकअप के बजाय उन्होंने साड़ी और गहनों को ही हाईलाइट बनने दिया।
ईशा अंबानी का सादगी भरा स्टाइल
वहीं ईशा अंबानी ने आइवरी रंग का अनारकली सूट पहना। फुल स्लीव्स और सामने बटन्स की डिटेलिंग वाले इस सूट पर बारीक चिकनकारी जैसी कढ़ाई की गई थी, जिसने ड्रेस को रिच टेक्सचर दिया। उन्होंने इसके साथ मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट और कढ़ाईदार दुपट्टा पहना।
ऑल-आइवरी लुक में ईशा बेहद ग्रेसफुल लगीं। उन्होंने डायमंड इयररिंग्स और एक स्टाइलिश रिंग से लुक को पूरा किया। मेकअप में हल्का स्मोकी आईशैडो, ब्लश और मॉव लिपस्टिक के साथ बालों को हाफ टाई किया था, जिससे उनका लुक सॉफ्ट और एलिगेंट लगा। कुल मिलाकर इस डिनर में मां-बेटी दोनों के ट्रेडिशनल लुक्स ने सभी का ध्यान खींच लिया।












