चुनाव से पहले ट्रंप की बढ़ी टेंशन, क्या रिपब्लिकन के हाथ से फिसलेगी अमेरिकी सीनेट? इन 6 सीटों पर नजर

0
9

नई दिल्ली: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। सीनेट में फिलहाल रिपब्लिकन के पास 53-47 की मामूली बढ़त है। अगर 3 से 4 सीटें भी हाथ से निकलीं तो सत्ता का संतुलन बिगड़ सकता है। महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और ईरान युद्ध को लेकर नाराजगी के बीच कई राज्यों में डेमोक्रेट्स की ‘ब्लू वेव’ की चर्चा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक 6 सीटों पर मुकाबला इस बार सबसे ज्यादा करीबी है। ये सीटें सालों से रिपब्लिकन का गढ़ रही हैं, लेकिन इस बार समीकरण बदले हुए हैं।

टेक्सास और आयोवा में कांटे की टक्कर

टेक्सास 1988 से रिपब्लिकन का सबसे सुरक्षित किला माना जाता है, पर इस बार डेमोक्रेट जेम्स टैलारिको और रिपब्लिकन केन पैक्सटन के बीच कड़ा मुकाबला है। पैक्सटन दुबई में पार्टी और निजी विवादों में घिरे हैं। आयोवा में 2012 से डेमोक्रेट्स नहीं जीते, लेकिन ट्रंप के टैरिफ और खाद-डीजल के दामों से किसान नाराज हैं। यहां जोश ट्यूरेक और एशले हिनसन में 47-46 फीसदी का करीबी मुकाबला है।

अलास्का और कैनसस में फंसा पेंच

अलास्का में 30 साल में डेमोक्रेट्स एक बार ही जीते हैं, पर मैरी पेल्टोला ने सीनेटर डैन सुलिवन को घेर रखा है। बैलेट पर एक और ‘डैन सुलिवन’ नाम होने से वोट बंटने का खतरा है। कैनसस 94 साल से रिपब्लिकन गढ़ है, पर सीनेटर रोजर मार्शल पर मरीजों से बकाया वसूली के लिए सैकड़ों केस करने के आरोप से जनाक्रोश है।

मिसिसिपी और नेब्रास्का बने हॉट-सीट

मिसिसिपी अचानक हॉट-सीट बन गया है, जहां सिंडी हाइड-स्मिथ अपने पुराने विवादित बयानों से घिरी हैं और स्कॉट कोलम उन्हें टक्कर दे रहे हैं। नेब्रास्का में निर्दलीय डैन ओसबॉर्न ने सीनेटर पीट रिकेट्स की मुश्किल बढ़ा दी है। सर्वे में पेशे से मैकेनिक ओसबॉर्न जीत के करीब बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here