पानी की टंकी पर चढ़कर साधना करने लगा विदेशी युवक, वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस

0
14

वृंदावन: रुक्मणि विहार क्षेत्र में गुरुवार शाम उस समय हलचल मच गई, जब एक विदेशी युवक ओवरहेड पानी की टंकी के ऊपरी हिस्से में बैठकर साधना करने लगा। युवक को टंकी पर बैठा देखकर किसी ने उसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान जर्मनी निवासी 26 वर्षीय हॉग्लका पुत्र जास्ट वेलेंटाइन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एकांत में बैठकर साधना करना चाहता था। इसी उद्देश्य से वह पानी की टंकी के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया और वहां बैठकर साधना करने लगा। ऊंचाई पर युवक के इस तरह बैठने से हादसे की आशंका भी बनी हुई थी।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

इधर, युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए उससे बातचीत शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

Reported by: Prem Kaushik

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here