रतिया: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.65 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी कुलदीप पुत्र चेतदीन निवासी गांव नागपुर, जिला फतेहाबाद को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शिशपाल सिंह ने बताया कि 22 अक्टूबर 2026 को नागपुर पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक राममेहर अपनी टीम के साथ गांव मढ़ के बस अड्डे के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव नागपुर निवासी कुलदीप नशा तस्करी में संलिप्त है और नागपुर-मढ़ रोड पर नहर पुल के पास मौजूद है।
आरोपी की जेब से 6.65 ग्राम हेरोइन बरामद
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान के नजदीक से आरोपी को काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी लोअर की जेब से एक पारदर्शी पाउच में रखी 6.65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी
इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 226, दिनांक 22.10.2026, धारा 21(बी)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में नियमानुसार आगामी जांच जारी है।
Reported by: Rimpi Jindal












