जिम, टैटू और महंगी गाड़ियां, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले ऋतिक की लग्जरी लाइफ, फॉलो सिर्फ प्रेमानंद महाराज

0
11

पटना: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बिहार के बेगूसराय के रहने वाले ऋतिक कुमार की गिरफ्तारी हुई है। इस केस के बाद उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल और लाइफस्टाइल सुर्खियों में आ गई है। बता दें, ऋतिक का इंस्टाग्राम अकाउंट 'ऋतिक लाइफस्टाइल' के नाम से है, जिस पर 7 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

खास बात यह है कि वह खुद सिर्फ एक अकाउंट को फॉलो करता था, वह है प्रेमानंद जी महाराज का ऑफिशियल पेज 'भजन मार्ग'। वहीं उसकी प्रोफाइल पर जिम में वर्कआउट करते वीडियो, स्टाइलिश कपड़ों में रील्स, शरीर पर टैटू और महंगी गाड़ियों के साथ तस्वीरें हैं।

क्या करते है ऋतिक के पिता?  

हैरान करने वाली बात यह लाइफस्टाइल उसके पारिवारिक बैकग्राउंड से बिल्कुल अलग है। उसके पिता रामू महतो बेगूसराय के पिपरा गांव में लिट्टी-समोसे और नाश्ते की दुकान चलाते हैं, जबकि मां संयुक्ता देवी श्रृंगार की दुकान संभालती हैं। परिवार मूल रूप से मटिहानी के बदलपुरा गांव का है, लेकिन पिछले कुछ सालों से डुमरी में रह रहा है। ऋतिक के अलावा घर में एक छोटा भाई और एक बहन भी है।

परिजनों के मुताबिक ऋतिक कई साल दिल्ली में काम करने के बाद मुंबई गया था और पिछले छह महीने से वहीं रह रहा था। वहां वह कुकिंग और रैपिडो में काम करता था। सावन में वह कुछ दिन के लिए गांव आया था, फिर वापस मुंबई लौट गया।

मां बोलीं- बेटे को फंसाया गया

ऋतिक की मां ने दावा किया है कि उनके बेटे को फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि बाइक खरीदने के लिए उन्होंने 41 हजार रुपये भी भेजे थे। आशंका जताई कि उसके दोस्तों ने लालच देकर उसे इस मामले में फंसा दिया होगा। परिवार ने यह भी बताया कि मुंबई में ऋतिक को एयरपोर्ट पर काम करने वाली ज्योति नाम की युवती से प्यार हो गया था और दोनों जल्द शादी करने वाले थे। मां के मुताबिक 18 अक्टूबर को उसने प्रेमिका को ट्रेन में बैठाया था, उसके बाद से ही बातचीत बंद हो गई और फिर गिरफ्तारी की खबर मिली।

अब पुलिस ऋतिक की मुंबई में गतिविधियों, दोस्तों के नेटवर्क और सोशल मीडिया कनेक्शन की जांच कर रही है। साधारण परिवार से आने वाले युवक की हाई-फाई ऑनलाइन जिंदगी के पीछे की असली कहानी क्या है, यह जांच के बाद ही साफ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here