iPhone के नाम पर इंस्टा पर मांगी भीख, खाते में बरसे इतने पैसे कि लहराने लगा 500 के नोटों की गड्डी

0
12

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर पैसे मांगने का नया ट्रेंड चल पड़ा है। लोग वीडियो बनाते हैं, स्क्रीन पर अपना UPI QR कोड लगाते हैं। और लोगों से 1-2 रुपये मांगते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स ने iPhone खरीदने के लिए लोगों से फंड मांगा और उसे हजारों रुपये मिल भी गए।

iPhone 18 के लिए मांगा फंड

वायरल हो रहे शख्स का नाम दीपक सुंडा बताया जा रहा है। दीपक पिछले कुछ दिनों से लगातार इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल रहा है। हर वीडियो में वो कहता है कि उसे iPhone 18 Pro खरीदना है और इसके लिए उसे लोगों की मदद चाहिए। वीडियो में वो अपना QR कोड स्क्रीन पर दिखाता है और लोगों से अपील करता है कि 1 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये जो हो सके भेज दो। लोग भी मजे-मजे में उसे 1 से 30 रुपये तक भेज रहे हैं और दीपक हर वीडियो में पैसे भेजने वाले का नाम अनाउंस भी करता है।

अब हाथ में नोटों की गड्डी दिखा रहा है

कुछ दिन तक लगातार पैसे मांगने के बाद अब दीपक ने नया वीडियो डाला हैं, जिसमें वो हाथ में नोटों की गड्डी दिखा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसके हाथ में 200 और 500 रुपये के कई नोट हैं। दीपक का कहना है कि ये सारे पैसे लोगों ने ही भेजे हैं और लोगों के प्यार की वजह से इतना फंड जमा हो गया है। उसका दावा है कि जैसे ही 1 लाख 80 हजार रुपये पूरे हो जाएंगे, वो तुरंत iPhone 18 Pro खरीद लेगा और इन पैसों का कहीं और इस्तेमाल नहीं करेगा। अब हर वीडियो में वो नोटों की गड्डी दिखाता है और कहता है कि बस कुछ पैसे और बाकी हैं।

भीख नहीं, प्यार है!

दीपक ने एक वीडियो में कहा कि शुरू में लोगों ने उसे कहा था कि वो भीख मांग रहा है, जो गलत है। लेकिन अब लोगों ने ही इतना प्यार दिखाया और पैसे भेजे हैं। ये ट्रेंड अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। कई यूजर्स इसे स्मार्ट भीख मांगने का तरीका कह रहे हैं, तो कई लोग इसे मजाक में ले रहे हैं और 1 रुपया भेजकर अपना नाम वीडियो में सुनना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here