गौतमबुद्धनगर में यातायात पुलिस का अभियान, 5005 ई-चालान; 13 वाहन सीज

0
9

नोएडा: 22 अक्टूबर गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। गुरुवार को मैनुअल चालान और आईएसटीएमएस (ISTMS) कैमरों के माध्यम से कुल 5005 ई-चालान किए गए, जबकि 13 वाहनों को सीज किया गया। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक, नोएडा सैयद अली अब्बास ने दी।

मैनुअल और कैमरा आधारित चालानों का ब्यौरा

डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास के अनुसार, मैनुअल कार्रवाई के तहत 1928 चालान किए गए, जबकि आईएसटीएमएस कैमरों के माध्यम से 3077 वाहनों के चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1803 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है।

नो पार्किंग, ओवरस्पीडिंग सहित विभिन्न उल्लंघनों पर कार्रवाई

विशेष अभियान के तहत नो पार्किंग में खड़े 615 वाहनों, फॉल्टी नंबर प्लेट वाले 315 वाहनों और विपरीत दिशा में चलने वाले 226 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा ओवरस्पीडिंग के 298, प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वाले 18 और ब्लैक फिल्म लगे 12 वाहनों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई।

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान और डीसीपी की अपील

यातायात पुलिस ने सेक्टर-73 स्थित भगवती गार्डन में लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों और नियमों के प्रति जागरूक किया। डीसीपी ट्रैफिक ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here