दो हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के मीटर काटे जाएंगे, एसडीओ सुनील कंबोज का निर्देश

0
7

हरियाणा: बिजली बिलों की रिकवरी को लेकर बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। बिजली विभाग के शहरी एसडीओ सुनील कंबोज ने अपने कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ सुनील कंबोज ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल दो हजार रुपये से अधिक बकाया हैं और उनके द्वारा बिल जमा नहीं करवाया जा रहा, ऐसे कनेक्शनों पर विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बकाया बिलों की रिकवरी के अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए और यह अभियान लगातार जारी रखा जाए।

उपभोक्ताओं को जागरूक करने और समय पर भुगतान की अपील

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को समय-समय पर अपने बकाया बिलों का भुगतान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को भी चाहिए कि वे समय पर बिजली के बिलों का भुगतान करें, ताकि उन्हें निर्बाध एवं सुचारू बिजली आपूर्ति मिलती रहे। एसडीओ ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बकाया बिलों की सूची के आधार पर कार्रवाई करते हुए रिकवरी प्रक्रिया को तेज किया जाए। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए अपने लंबित बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें । इस अवसर  विभाग की बैठक में कनिष्ठ अभियंता  धर्म चंद , सुरेंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here