मोबाइल फोन छीनने के मामले में थाना शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई, तीसरा सह-आरोपी काबू

0
7

रतिया: थाना शहर रतिया पुलिस ने छात्र से मोबाइल फोन छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरे सह-आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान हरपाल सिंह पुत्र भीरा राम निवासी गांव बीराबदी, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

छात्र से मोबाइल छीनने की घटना  

थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रतिया स्थित एक कोचिंग सेंटर में 12वीं कक्षा की ट्यूशन पढ़ने आता था। 17 अगस्त 2026 को दोपहर करीब पौने तीन बजे वह महाराजा होटल के नजदीक से अपने कोचिंग सेंटर जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आए और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

एफआईआर दर्ज 

घटना के बाद शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। इस संबंध में थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 181 दिनांक 18.08.2026, धारा 304(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

तीनों आरोपी काबू, जांच जारी  

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही दो आरोपियों को काबू कर चुकी है। अब तीसरे सह-आरोपी हरपाल सिंह को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here