'न गाड़ी, न घोड़ा' दुल्हन ने शादी में नाव में सवार होकर की एंट्री, Video देख हो जाएंगे हैरान

0
7

नई दिल्ली: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए यादगार होता है और इस दिन की एंट्री को खास बनाने के लिए खूब तैयारी की जाती है। कोई दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर आती है तो कोई फूलों से सजी कार में, लेकिन इन दिनों एक दुल्हन की एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया है। इस दुल्हन ने न तो घोड़ी चुनी और न कार, बल्कि लकड़ी की नाव में बैठकर शादी के मंडप तक पहुंची है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन क्या है पूरा मामला चलिए जानते है। 

बारिश के कारण जलमग्न हुई सड़के 

दरअसल, तेज मानसूनी बारिश के कारण शादी वाली जगह के आसपास घुटनों तक पानी भर गया था। सड़कें और रास्ते जलमग्न हो गए थे, जिससे गाड़ी से वहां पहुंचना नामुमकिन हो गया। शादी की तारीख तय थी और सारी तैयारियां हो चुकी थीं, ऐसे में कार्यक्रम को टालना आसान नहीं था। इस दौरान सबसे बड़ा सवाल था कि दुल्हन को मंडप तक कैसे लाया जाए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FUN FACTORSS (@fun_factorss)

परिवार ने लिया नाव का सहारा 

ऐसे में परिवार ने नाव का सहारा लिया। दुल्हन पूरी तरह से शादी के जोड़े में तैयार थी और उसी हालत में लकड़ी की नाव पर सवार हो गई। पानी के बीच से होते हुए जब दुल्हन की नाव आगे बढ़ी तो नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा था। जहां आमतौर पर बैंड-बाजे के साथ दुल्हन की कार एंट्री होती है, वहां चारों तरफ पानी ही पानी था और बीच नाव में दुल्हन सजी हुई बैठी हुई थी। 

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स 

इस दौरान इस अनोखे पल को वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वहीं देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स दुल्हन की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे है। किसी ने लिखा कि यह सबसे यूनिक ब्राइडल एंट्री है, तो किसी ने मजाक में कहा कि दुल्हन को घोड़ी नहीं, सीधे नाव की सवारी मिल गई।

हालांकि बारिश की वजह से काफी मुश्किलें थीं, लेकिन दुल्हन और उसके परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। नाव से सुरक्षित तरीके से दुल्हन को शादी वाली जगह तक पहुंचाया गया और शादी की रस्में पूरी की गईं।

दुल्हन की एंट्री बनी यादगार 

सोचिए, जिसके लिए लोग लाखों खर्च करके एंट्री प्लान करते हैं, वहां इस दुल्हन की मजबूरी ही उसकी शादी को सबसे खास बना गई। बारिश ने रास्ता जरूर रोका, लेकिन जश्न नहीं रोक पाई। यही वजह है कि अब इस शादी की चर्चा घोड़ी या कार से ज्यादा नाव वाली एंट्री की हो रही है, जिसे दुल्हन शायद जिंदगी भर नहीं भूलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here