नई दिल्ली: 60-70 की उम्र के बाद अक्सर लोग थकान और कमजोरी की शिकायत करने लगते हैं, लेकिन बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। 77 साल की उम्र में भी वह पहले की तरह एक्टिव हैं और उन्होंने खुद को पूरी तरह फिट रखा हुआ है। खास बात है कि उनकी यह फिटनेस एक-दो दिन की मेहनत नहीं, बल्कि सालों से फॉलो किए जा रहे स्ट्रिक्ट रूटीन और अनुशासन का नतीजा है। अगर आप भी इस उम्र में हेल्दी रहना चाहते हैं तो उनकी ये आदतें अपना सकते हैं।
प्योर वेजिटेरियन डाइट
हेमा मालिनी ने कभी नॉन-वेज को हाथ नहीं लगाया। वह शुरू से ही प्योर वेजिटेरियन हैं। इतना ही नहीं, वह डीप फ्राइड और ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों से भी दूर रहती हैं। साउथ इंडियन होने की वजह से उन्हें इडली, डोसा, उत्तपम, उपमा जैसी हल्की और कम तेल में बनी चीजें ज्यादा पसंद हैं। यही वजह है कि उनका पाचन हमेशा ठीक रहता है।
1. क्या है हेमा मालिनी का फिटनेट मंत्र
हेमा मालिनी जिम में पसीना बहाने की जगह योग और डांस को अपनी फिटनेस का आधार मानती हैं। वह रोज सुबह 45 मिनट योग करती हैं और ऐसे ही उनके दिन की शुरुआत होती हैं। इससे उनका मन शांत रहता है और शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है। योग के साथ-साथ वह कथक डांस भी करती हैं, जो उन्हें फिट रखने के साथ मेंटल पीस भी देता है। उनका मानना है कि योग से शरीर कभी थकता नहीं है।
2. चीनी को कहा अलविदा
इतना ही नहीं ड्रीम गर्ल ने कई साल पहले ही सफेद चीनी छोड़ दी है। उसकी जगह वह गुड़ या शहद लेती हैं। उनका मानना है कि चीनी से ब्लड शुगर और मोटापा बढ़ता है। इसके अलावा वह एक और सख्त नियम फॉलो करती हैं, जानकारी के अनुसार वह चावल और रोटी कभी एक साथ नहीं खातीं। अगर वह दोपहर में चावल खाती है तो रोटी नहीं खाती और रोटी खाती है तो उसके साथ चावल नहीं लेती। ऐसा करने से शरीर में कार्ब्स की मात्रा कंट्रोल में रहती है। वहीं वह अपने दिन की शुरुआत वह गुनगुने पानी से करती हैं और हमेशा हल्का भोजन लेना पसंद करती हैं।
3. हफ्ते में दो दिन व्रत
हेमा मालिनी हफ्ते में दो बार, सोमवार और शुक्रवार को व्रत रखती हैं। इस दिन वह सिर्फ फल, बिना नमक की चीजें, नारियल पानी, सब्जियों का जूस और पनीर जैसी हल्की चीजें लेती हैं। इस पुरानी परंपरा से उनका डाइजेशन सिस्टम मजबूत रहता है और शरीर डिटॉक्स होता है। यही वजह है कि 77 की उम्र में भी वह इतनी एनर्जेटिक और फिट नजर आती हैं।











