कब बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? भारत ने साफ कर दिया अपना रुख, प्रत्यर्पण की तारीख बताने से किया इनकार

0
7

नई दिल्ली: भारत ने पूर्व बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना की देश वापसी को लेकर किसी तय समयसीमा से इनकार किया है। बांग्लादेश की ओर से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर भारत का कहना है कि मामला अभी कानूनी प्रक्रिया के तहत विचाराधीन है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार को इस मुद्दे पर भारत का रुख साफ किया। ढाका में एक निजी थिंक टैंक के कार्यक्रम में जब हसीना की वापसी को लेकर सवाल पूछा गया, तो त्रिवेदी ने कहा कि इस मामले में कोई समयसीमा नहीं बताई जा सकती। उन्होंने दोहराया कि भारत को बांग्लादेश से प्रत्यर्पण का अनुरोध मिला है और उस पर तय कानूनी प्रक्रिया के

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शेख हसीना को भारत भारतीय वायुसेना या सेना के जरिए नहीं लाया गया था। उनके मुताबिक, 5 अगस्त 2024 को जब हसीना बांग्लादेश से भारत पहुंचीं, तब वह अभी भी वहां की प्रधानमंत्री थीं।

बांग्लादेश एयरफोर्स के विमान से आई थीं हसीना

त्रिवेदी के अनुसार, बांग्लादेश में हालात तेजी से बिगड़ने के बीच बांग्लादेश एयरफोर्स का विमान हसीना को भारत लेकर आया था। उन्होंने कहा कि उस समय परिस्थितियां ऐसी थीं कि भारत के पास ज्यादा विकल्प नहीं थे। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद गंभीर और दुखद परिस्थितियों का नतीजा बताया।

हसीना के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत सरकारी नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे से हुई थी, लेकिन बाद में यह सरकार विरोधी बड़े आंदोलन में बदल गया। आखिरकार 5 अगस्त को उनकी सरकार गिर गई और उन्हें देश छोड़ना पड़ा।पंजाब समाचार

प्रत्यर्पण बना भारत-बांग्लादेश संबंधों में मुद्दा

हसीना के भारत आने के बाद उनके प्रत्यर्पण की मांग दोनों देशों के बीच एक अहम मुद्दा बन गई। 2025 में बांग्लादेश के एक विशेष न्यायाधिकरण ने हसीना को उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई। इसके बाद ढाका ने भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग और तेज कर दी। हसीना ने भी भारत से एक ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा था कि वह बांग्लादेश लौटने का इरादा रखती हैं और इसके लिए जेल या मौत की सजा का सामना करने को तैयार हैं। हालांकि, भारत ने अब तक उनकी वापसी को लेकर कोई समयसीमा तय नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here