Gen Z हो या बुजुर्ग, हर किसी के लिए जरूरी हैं बापू की ये 10 सीख, गांधी जयंती पर जरूर पढ़ें जिंदगी बदलने वाले विचार

0
6

नई दिल्ली: आज 2 अक्टूबर है, यानी महात्मा गांधी की जयंती। साल 1869 में आज ही के दिन गुजरात के पोरबंदर में मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में लोग श्रद्धा से अपने ‘बापू’ को याद करते हैं। गांधी जी का संघर्ष दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाने से शुरू हुआ था। यही सफर आगे चलकर भारत की आजादी की लड़ाई बन गया। चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च और ‘भारत छोड़ो’ जैसे आंदोलनों में उन्होंने देश की अगुवाई की। सबसे हैरानी की बात यह थी कि दुनिया की सबसे ताकतवर हुकूमत को उन्होंने हथियार से नहीं, बल्कि सत्य और अहिंसा के बल पर झुकने को मजबूर कर दिया।

बापू का जीवन बहुत सादा था, पर उनके विचार आज भी उतने ही काम के हैं। चाहे बुजुर्ग हों या आज की Gen Z पीढ़ी, हर किसी को उनकी सीख से कुछ न कुछ मिल जाता है। उनका संदेश साफ था कि इरादा पक्का हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी पार की जा सकती है।

जिंदगी बदलने वाले 10 विचार

खुद से शुरुआत करें: दुनिया में जो बदलाव चाहते हैं, पहले उसे खुद अपनाएं।

विनम्रता की ताकत: शांत और नम्र रहकर भी आप पूरी दुनिया को हिला सकते हैं।

अहिंसा बहादुरी है: यह कमजोरों का नहीं, साहसी लोगों का रास्ता है। बदले की सोच एक दिन सबको अंधा कर देगी।

सीखते रहें: जिएं ऐसे जैसे कल आखिरी दिन हो, पर सीखें ऐसे जैसे हमेशा जीना है।

असली ताकत: इंसान की ताकत शरीर में नहीं, उसकी अटूट इच्छाशक्ति में होती है।

माफ करना सीखें: गलती से नफरत करें, गलती करने वाले से नहीं। माफ करना मजबूत लोगों की पहचान है।

सेवा में है पहचान: खुद को पाने का सबसे अच्छा तरीका है दूसरों की सेवा करना।

सोच बनाती है इंसान: हम जैसा सोचते हैं, धीरे-धीरे वैसे ही बन जाते हैं।

लालच पर लगाम: धरती सबकी जरूरत पूरी कर सकती है, लेकिन किसी एक के लालच को नहीं।

सच्ची आजादी: जिस आजादी में गलती करने और उससे सीखने का हक न हो, वह अधूरी है।

गांधी जी के ये विचार किताबी बातें नहीं, रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली सीख हैं। इस गांधी जयंती पर अगर हम इनमें से एक भी बात अपना लें, तो यही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here