Delhi Traffic: दिल्ली वालों सावधान! आज-कल 31 रास्तों पर रोक, घर से निकलने से पहले देखें ये लिस्ट

0
7
Delhi Traffic
Pinterest

नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इन दो दिनों में 31 प्रमुख सड़कों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपना रूट जांच लें और बस अड्डे, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलें.

भारत मंडपम के आसपास रहेगा खास इंतजाम

भारत मंडपम में दो दिनों तक ब्रिक्स सम्मेलन के कार्यक्रम होंगे. सम्मेलन में शामिल विदेशी मेहमानों के काफिले अलग-अलग होटलों से भारत मंडपम तक और कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापस जाएंगे. कुछ मेहमान दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर भी जा सकते हैं. इसी वजह से नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में वीआईपी काफिलों की आवाजाही बनी रहेगी.

काफिलों के गुजरने के दौरान कुछ सड़कों को थोड़ी देर के लिए बंद किया जा सकता है. वहीं कुछ मार्गों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए वाहनों को काफिले की आवाजाही नहीं होने पर जाने दिया जाएगा.

जरूरी यात्रा के लिए ये सावधानियां रखें

एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है. एयरपोर्ट जाने के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस और मेट्रो का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा. यात्रियों को फ्लाइट या ट्रेन का टिकट, बुकिंग की जानकारी और पहचान पत्र साथ रखने को कहा गया है.

अगर किसी यात्री को स्टेशन या एयरपोर्ट से पिक या ड्रॉप करना है, तो केवल निर्धारित क्षेत्र का इस्तेमाल करें. मुख्य सड़कों या सुरक्षा वाले संवेदनशील स्थानों पर वाहन खड़ा करके इंतजार करने से बचें.

परीक्षा और मेडिकल इमरजेंसी में क्या करें?

प्रतियोगी परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड और आईडी साथ रखने तथा परीक्षा केंद्र का रूट पहले जांचने की सलाह दी गई है. मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना सुविधाजनक रहेगा.

मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तुरंत जानकारी दें. जरूरत पड़ने पर 112 और 1095 पर संपर्क किया जा सकता है. अस्पताल जाने वाले लोगों को भी पहले से समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है.

रविवार को सुबह 6 बजे से चलेगी मेट्रो

रविवार को दिल्ली मेट्रो के सभी कॉरिडोर पर सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी. प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. रविवार को CDS (II), NDA और NA (II) के साथ MAT की परीक्षा भी आयोजित होनी है.

मेट्रो सामान्य रूप से चलेगी, हालांकि सुरक्षा कारणों से किसी स्टेशन के प्रवेश या निकास द्वार को जरूरत पड़ने पर कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है. बाजार बंद नहीं रहेंगे और जरूरी सेवाओं की आवाजाही व्यवस्था के अनुसार जारी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here