भारत में टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी BYD Seal U, प्लग-इन हाइब्रिड SUV में मिल सकती है 1080 KM तक की रेंज

0
13
BYD Seal U spotted testing in India again plug-in hybrid SUV could offer a range of up to 1080 km
AI Generated

नई दिल्ली: BYD Seal U को एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान भारत की सड़कों में देखा गया है और यह कंपनी की प्लग-इन हाइब्रिड SUV कार है. खास बात है कि यह भारतीय बाजार की पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार होगी, जिसे भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की संभावना है. आइए जानते हैं इस कार में क्या खास होगा।

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक (EV) कारो की मांग बढ़ रही है और इसी बीच कंपनियों ने PHEV सेगमेंट पर काम करना शुरू कर दिया है. BYD भी भारत में अपने प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल Seal U की टेस्टिंग कर रही है. इससे पहले कंपनी भारतीय बाजार में (EV) इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करती रही है।

BYD Seal U

यह एक 5 सीटर प्रीमियम SUV होगी, जिसकी लंबाई लगभग 4,775 mm, चौड़ाई 1,890 mm, ऊंचाई 1,670 mm और व्हीलबेस 2,765 mm है. मतलब यह एक बड़ी प्रीमियम SUV होगी जो Mahindra XEV 9e के आसपास है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में Sealion 6 और कुछ जगह Seal U के नाम से जाना जाता है.

पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर

BYD Seal U को कंपनी DM-i प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश कर सकती है. इसमें 1.5 लीटर का टर्बो इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक मिलेगा. जरूरत के हिसाब से यह कार इलेक्ट्रिक मोटर, पेट्रोल इंजन या दोनों की मदद से चल सकती है. साथ ही इसमें 18.3 kWh बैटरी पैक मिल सकता है. यह इलेक्ट्रिक मोटर के साथ भारतीय बाजार की पहली PHEV सिस्टम कार होगी, जिसे बाहर से भी चार्ज किया जा सकता है.

ग्लोबल वर्जन में BYD Seal U के हाइब्रिड सिस्टम का कुल आउटपुट 323(hp) हॉर्सपावर तक मिल सकता है. इसका मतलब है कि पोट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर कार को ज्यादा ताकत दे सकते हैं. इससे कार को तेज एक्सेलरेशन, बेहतर पिकअप और हाईवे पर मजबूत परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है.

कब होगी लॉन्च

फिलहाल BYD ने भारत में Seal U की लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखने के बावजूद भी अभी तक कीमत की भी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इसकी कीमत करीब 45 लाख से 50 लाख रूपये के बीच हो सकती है. हालांकि इसकी असली कीमत कंपनी द्वारा इसके लॉन्च होने के बाद ही सामने आ पाएगी।अगर ये कार भारत में लॉन्च होती है तो ये भारत की पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here