शोहरत और 20 लाख की कमाई भी नहीं दे पाई सुकून, तियाशा गोस्वामी ने बताया अपना दर्द

0
12
kolkata instagram content creator tiyasha goswami
Instagram/ (tiyashagoswami)

नई दिल्ली: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर तियाशा गोस्वामी इन दिनों अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कम होने को लेकर काफी परेशान हैं। पिछले महीने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से करीब 20 लाख रुपये कमाने का दावा करने वाली तियाशा ने शुक्रवार शाम एक वीडियो शेयर कर अपनी परेशानी जाहिर की है। उन्होंने लोगों से उन्हें अनफॉलो न करने की अपील करते हुए कहा कि उनके कई सपने हैं, जिन्हें वह पूरा करना चाहती हैं।

तियाशा ने बताया कि वह इस साल मुंबई शिफ्ट होने का सपना देख रही थीं, लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि शायद उन्हें कोलकाता स्थित अपने घर में ही रहना पड़ेगा। वीडियो में वह अपनी मौजूदा स्थिति को लेकर काफी असमंजस में नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह आखिर क्या कर रही हैं और क्यों अपनी मंजिल हासिल नहीं कर पा रही हैं। वहीं अब तियाशा का ये वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। 

20 लाख कमाने का किया था दावा

तियाशा ने वीडियो में अपनी उपलब्धियों का जिक्र भी किया है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने उन्होंने इंस्टाग्राम से 20 लाख रुपये कमाए थे। इसके अलावा, उनका कहना है कि उन्होंने महज 16 साल की उम्र में अपना बिजनेस शुरू किया था और इस साल उनकी 11वीं इंटरनेशनल ट्रिप होने वाली है। हालांकि, इन उपलब्धियों के बावजूद वह खुद को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। तियाशा ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार दूसरों की सफलता देखने के कारण उन्हें लगता है कि वह पर्याप्त मेहनत या उपलब्धि हासिल नहीं कर रही हैं।

दूसरी रील्स देखकर होती हैं परेशान

कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि इंस्टाग्राम पर आने वाली दूसरी लोगों की रील्स देखकर कई बार वह खुद की तुलना उनसे करने लगती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी रील्स देखने के बाद उन्हें लगता है कि बाकी लोग जिंदगी में बहुत कुछ कर रहे हैं, जबकि वह पीछे रह गई हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह अपनी जिंदगी के ऐसे दौर से गुजर रही हैं, जहां उन्हें खुद नहीं पता कि आगे क्या करना है। तियाशा के मुताबिक, उन्हें पहले लगता था कि उन्हें अपनी जिंदगी की दिशा पता है, लेकिन अब चीजें काफी उलझी हुई महसूस हो रही हैं।

200K फॉलोअर्स का था गोल 

तियाशा ने अपने विजन बोर्ड का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 लाख फॉलोअर्स का लक्ष्य रखा था। उनके मुताबिक, पिछले साल नवंबर के आसपास उनके करीब 1 लाख फॉलोअर्स हो गए थे, लेकिन अब सितंबर में यह संख्या लगभग 1.09 लाख है। उन्होंने कहा कि फॉलोअर्स लगातार कम हो रहे हैं, जिसकी वजह से वह काफी निराश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here