Indigo Flight Accident: श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक हादसे का शिकार होने से बचा, लैंडिंग के दौरान पोल से टकराया विमान

0
9
Indigo Flight Accident
Pinterest

नई दिल्ली: नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की एक उड़ान शुक्रवार सुबह श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक हादसे का शिकार होने से बच गई। लैंडिंग के बाद पार्किंग बे की तरफ बढ़ते समय विमान वहां लगे विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से जा टकराया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में विमान में सवार सभी यात्री और क्रू के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है। हादसे के बाद भी हवाई अड्डे का परिचालन पूरी तरह सामान्य रहा और अन्य उड़ानों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों के तहत मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।

मैनुअल सीढ़ियों से निकाले गए यात्री 

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 225 (VT-NOG) सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर छह पर पार्क की जा रही थी। इसी दौरान यह विमान VDGS पोल के संपर्क में आ गया। 
घटना के तुरंत बाद सतर्कता बरतते हुए मैनुअल सीढ़ियों का इस्तेमाल करके सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

1,667 करोड़ से बदलेगी श्रीनगर एयरपोर्ट की सूरत

इस घटना के बीच श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी खबर भी सामने आई है। एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और यात्री क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 1,667 करोड़ रुपये का विस्तार प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है। 
जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी के अनुसार, इस सिविल एन्क्लेव विस्तार से हवाई अड्डे की सालाना क्षमता बढ़कर एक करोड़ यात्रियों को संभालने लायक हो जाएगी। इस महात्वाकांक्षी नए टर्मिनल प्रोजेक्ट को साल 2031 तक पूरा करने की समयसीमा तय की गई है।

हाल के दिनों में इंडिगो की अन्य घटनाएं

विमान क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच इंडिगो से जुड़ी यह कोई अकेली घटना नहीं है। इससे पहले गुरुवार को दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ान (6E 1302) को भी अचानक डाइवर्ट करना पड़ा था। Airbus A321 विमान के मुख्य पायलट की बीच हवा में अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण विमान की मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here