Janmashtami 2026: दही हांडी पर क्यों गूंजता है ‘गो गो गो गोविंदा’? जानें गाने के पीछे छिपी कहानी

0
9
Janmashtami 2026 Go Go Go Govinda Song
Pinterest

नई दिल्ली: जन्माष्टमी का त्योहार आते ही देशभर में सभी लोग कृष्ण भक्ति के रंग में रंग जाते हैं। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है तो कई जगहों पर दही हांडी और मटकी फोड़ने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। खासकर दही हांडी के दौरान डीजे पर बजने वाले कुछ गाने माहौल में अलग ही जोश भर देते हैं। इन्हीं में से एक है फिल्म ‘ओह माय गॉड’ का पॉपुलर गाना ‘गो गो गो गोविंदा’। लेकिन क्या आप जानते है इस गाने को किसने गया है और इसकी कहानी क्या है? 

क्या है इस गाने की खासियत 

बता दें, यह फिल्म ‘ओह माय गॉड’ में फिल्माया गया ये गाना आज भी दही हांडी के कार्यक्रमों में खूब सुनाई देता है। इसकी खास बात इसका तेज म्यूजिक और डांस है, जो लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। वहीं गाने में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और डांसिंग स्टार प्रभु देवा नजर आए थे और दोनों की एनर्जी ने इस गाने को और खास बना दिया था।

मीका सिंह और श्रेया घोषाल ने दी आवाज

‘गो गो गो गोविंदा’ साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओह माय गॉड!’ का गाना है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया हैं और मीका सिंह व श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज दी हैं। साथ ही गाने की वीडियो में दही हांडी उत्सव और गोविंदा की टोली का जोश दिखाया गया है। यही वजह है कि रिलीज के कई साल बाद भी यह गाना जन्माष्टमी और दही हांडी के आयोजनों में सुनने को मिल जाता है।

क्या है ‘ओह माय गॉड’ की कहानी?

फिल्म की कहानी कांजी लालजी मेहता नाम के एक दुकानदार के इर्द-गिर्द घूमती है। कांजी भगवान में विश्वास नहीं करता और धर्म से जुड़ी कई मान्यताओं पर सवाल उठाता है। एक दिन भूकंप में उसकी दुकान बर्बाद हो जाती है। जब वह बीमा कंपनी से नुकसान की भरपाई मांगता है तो उसे बताया जाता है कि यह घटना ‘Act of God’ के तहत आती है।

इससे नाराज होकर कांजी भगवान के खिलाफ अदालत में केस करने का फैसला करता है। उसके इस कदम के बाद कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं। इसी दौरान कृष्ण वासुदेव यादव नाम का एक रहस्यमयी शख्स उसकी जिंदगी में आता है और उसकी मदद करता है। आगे चलकर कांजी को एहसास होता है कि वह कोई आम इंसान नहीं, बल्कि खुद भगवान कृष्ण हैं। यही वजह है कि फिल्म का ‘गो गो गो गोविंदा’ गाना आज भी कृष्ण जन्माष्टमी और दही हांडी के जश्न का हिस्सा बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here