7.43 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, थाना सदर रतिया पुलिस की कार्रवाई

0
12

रतिया: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने 7.43 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मलकीत सिंह पुत्र जंगीर सिंह, निवासी गांव मिराना, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल दो आरोपी काबू किए जा चुके हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पहले आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की जांच 

थाना सदर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि 13 नवंबर को पुलिस चौकी बाहमणवाला प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव नंगल में वाल्मीकि धर्मशाला के पास कार्रवाई करते हुए करन कुमार उर्फ खोता पुत्र बबली राम, निवासी गांव सरदारेवाला को 7.43 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था।

इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 238 दिनांक 13.11.2026, धारा 21(बी)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मुख्य सप्लायर मलकीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here