लिव-इन रिलेशनशिप के बाद बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, महिला के साथ 2 साल तक बनाया संबंध

0
12
Crime
Crime

छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर रेप करने का एक मामला सामने आया है. आरोपी युवक महिला को दिल्ली ले गया और करीब दो साल तक एक किराए के मकान में अपने साथ रखा इस दौरान उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में उसने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया. आरोपी ने महिला को सहारा देने और उससे शादी करने का वादा करके उसका भरोसा जीता और इस तरह उसके साथ संबंध बनाया.

 2 साल तक अपने साथ रखा

जिले में शादी का झूठा वादा करके एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोपी ने लंबे समय तक महिला के साथ संबंध बनाए रखे लेकिन बाद में उससे शादी करने से इनकार कर दिया और पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस मामले के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को सरगुजा से गिरफ्तार कर लिया है.

थाना में मामला दर्ज

यह घटना महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है. 45 वर्षीय पीड़िता ने 8 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने बताया कि घरेलू विवादों के चलते वह 2019 से अपने पति से अलग, अपने बच्चों के साथ रह रही थी. इसी दौरान झारखंड के लमारी कला गांव का रहने वाला धर्मेंद्र पासवान (28) उसके घर आने-जाने लगा. आरोपी ने महिला को सहारा देने और उससे शादी करने का वादा करके उसका भरोसा जीता और उसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.

जान से मारने की धमकी दी गई

पीड़िता के अनुसार 2022 में आरोपी उसे रायगढ़ में अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उसने पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. उसके बाद, वह लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाता रहा. जनवरी 2026 में भी, रायगढ़ लौटने के बाद आरोपी ने महिला को अपने घर बुलाया और उसके साथ यौन संबंध बनाए जब महिला ने शादी की बात उठाई तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा कि अगर उसने किसी को इस मामले के बारे में बताया तो वह उसे मार देगा. इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 69 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सरगुजा जिले के लखनपुर इलाके में मौजूद है. पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here