111 साल की दादी की फुर्ती ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लंबी उम्र का राज

0
6
111-year-old Chinese woman
111-year-old Chinese woman

नई दिल्ली: उम्र के एक पड़ाव के बाद अक्सर लोगों को चलने-फिरने में कठिनाई होने लगती है और वे दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। हालांकि, दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो ढलती उम्र को मात देकर अपनी जीवंतता से हर किसी को आश्चर्यचकित कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर पूर्वी चीन की 111 वर्षीय ‘दादी’ वांग गाइयिंग के खूब चर्चे हो रहे हैं। इस उम्र में भी बिना किसी सहारे के आसानी से चलने-फिरने और अपने सभी काम खुद करने वाली वांग की फुर्ती देखकर लोग उनकी लंबी उम्र और फिटनेस का राज जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। वांग गाइयिंग अपनी मानसिक शांति को भी बहुत महत्व देती हैं। वे कभी भी किसी बात का तनाव या गुस्सा मन में रखकर नहीं सोतीं।

घरेलू कामकाज ही है असली वर्कआउट

वांग गाइयिंग पूर्वी चीन के जिआंगसू प्रांत के रुगाओ इलाके में रहती हैं, जिसे ‘दीर्घायु लोगों के शहर’ के रूप में जाना जाता है। 111 वर्ष की होने के बावजूद वांग न तो किसी जिम में जाती हैं और न ही किसी विशेष एनर्जी ड्रिंक का सेवन करती हैं। 

वे अपने घर के दैनिक छोटे-मोटे कामों को ही अपनी वास्तविक कसरत मानती हैं। झाड़ू-पोछा करना, मेज साफ करना और कपड़े फोल्ड करना उनके रोजमर्रा के नियम में शामिल है। उनका कहना होता है कि शारीरिक गतिविधियों से शरीर में रक्त का संचार सही बना रहता हैं।

संतुलित खान-पान

वांग की लंबी उम्र का राज केवल उनकी दिनचर्या तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उनके खान-पान और स्थानीय वातावरण का भी बड़ा योगदान है। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं के अनुसार, रुगाओ क्षेत्र की मिट्टी में प्राकृतिक रूप से विशेष खनिज पाए जाते हैं, जिससे वहां उगने वाली फसलों में प्रचुर मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही कारण है कि इस अकेले क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक उम्र के 672 से ज्यादा लोग निवास करते हैं। इसके अलावा वांग हमेशा सादा और संतुलित भोजन करना पसंद करती हैं, जिसमें मछली उनका पसंदीदा आहार है। वे कभी भी जरूरत से ज्यादा खाने (ओवरईटिंग) की गलती नहीं करतीं।

मानसिक शांति और 12 घंटे की भरपूर नींद

वांग गाइयिंग अपनी मानसिक शांति को भी बहुत महत्व देती हैं। वे कभी भी किसी बात का तनाव या गुस्सा मन में रखकर नहीं सोतीं। उनका मानना है कि एक अच्छी और गहरी नींद के बाद इंसान की आधी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। उनकी नींद का समय पूरी तरह से निर्धारित है। वे प्रतिदिन शाम 7 बजे सो जाती हैं और सुबह 7 बजे उठती हैं। इसके अतिरिक्त, वे दिन के समय भी एक-दो बार छोटी झपकी जरूर लेती हैं। उनकी यही सादगी, अनुशासित जीवनशैली और सकारात्मक दृष्टिकोण आज के दौर में सभी के लिए एक प्रेरणा है। 111 वर्ष की होने के बावजूद वांग न तो किसी जिम में जाती हैं और न ही किसी विशेष एनर्जी ड्रिंक का सेवन करती हैं। वे अपने घर के दैनिक छोटे-मोटे कामों को ही अपनी वास्तविक कसरत मानती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here