खून की ऐसी दीवानगी! हर दिन 1 लीटर ब्लड पी जाती है ये महिला

0
9
Viral
Viral

दुनिया में अजीबोगरीब शौक और आदतों वाले लोगों की कमी नहीं है, लेकिन कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिन्हें सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. आमतौर पर लोग सुबह की शुरुआत चाय, कॉफी या जूस से करते हैं, लेकिन अमेरिका की रहने वाली एक महिला अपने दिन की शुरुआत खून पीकर करती है. टीएलसी चैनल के मशहूर रियलिटी शो ‘माई स्ट्रेंज एडिक्शन’ में मिशेल नाम की इस 29 वर्षीय महिला ने अपनी इस खौफनाक और अनोखी लत का खुलासा कर पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है. वह पिछले 15 सालों से नियमित रूप से खून पी रही हैं.

फ्रिज में स्टॉक करके रखती हैं ब्लड

मिशेल पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट हैं. उनका कहना है कि खून पीना अब उनके लिए पानी पीने जितना ही सामान्य और जरूरी हो चुका है. मिशेल खून की बोतलों को अपने फ्रिज में स्टॉक करके रखती हैं. वे कभी-कभी स्वाद बदलने के लिए खून को अपनी सुबह की कॉफी में मिलाकर भी पीती हैं.

मिशेल की इस लत की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अनजाने में खुद का ही थोड़ा सा खून चख लिया था. उसका स्वाद पसंद आने के बाद उन्होंने बाजार से जानवरों का खून खरीदकर पीना शुरू किया. मिशेल का पसंदीदा ब्लड गाय और सूअर का है. वह हर महीने लगभग 3.78 लीटर सूअर का खून इस्तेमाल कर जाती हैं. मिशेल खुद को ‘रियल लाइफ वैंपायर’ कहलाना पसंद करती हैं.

डॉक्टर और वैज्ञानिक हैरान

चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मिशेल की इस आदत को सेहत के लिए एक बड़ा टाइम बम बताया है. डॉक्टरों के अनुसार, खून में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है. यदि कोई व्यक्ति रोजाना इतनी बड़ी मात्रा में खून का सेवन करता है, तो उसके शरीर में ‘आयरन ओवरलोड’ की स्थिति पैदा हो सकती है. यह अतिरिक्त आयरन लीवर, हृदय और शरीर के अन्य मुख्य अंगों को हमेशा के लिए डैमेज कर सकता है. इसके अलावा, कच्चा या इंसानी खून सीधे पीने से एड्स और हेपेटाइटिस जैसे जानलेवा संक्रमणों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. मिशेल का परिवार और दोस्त उनकी इस जानलेवा लत से बेहद परेशान हैं, लेकिन तमाम चेतावनियों के बावजूद मिशेल इसे छोड़ने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here