सैलरी से भी ज्यादा इनका खर्चा! गुड़गांव में रहने वाले कपल ने बताया अपना मंथली बजट, यूजर्स हुए शॉक्ड

0
6
Gurgaon Couple Share Monthly Budget
X @ndtv

नई दिल्ली: देश के महंगे शहरों में गिने जाने वाले गुड़गांव में रहना आसान नहीं है। घर का किराया, राशन, ट्रांसपोर्ट और वीकेंड की मस्ती मिलाकर महीने का बजट कब हाथ से निकल जाए, पता ही नहीं चलता, लेकिन गुड़गांव में रहने वाले एक वर्किंग कपल मोहित और ज्योत्सना ने जब इंस्टाग्राम पर अपने अगस्त महीने का पूरा खर्च शेयर किया, तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

दरअसल दोनों की उम्र 30 साल से ऊपर है और दोनों नौकरीपेशा हैं। इस कपल का महीने का कुल घरेलू खर्च 1.2 लाख रुपये है, लेकिन इसके अलग-अलग आंकड़े देखकर लोग हैरान रह गए। खास बात यह है कि इस रकम में उनका निवेश और बचत के बाद के निजी खर्चे शामिल नहीं हैं।

घर, मेड और राशन पर कितना खर्च

गुड़गांव जैसे महंगे शहर में इस कपल का 3 BHK घर सिर्फ 36,000 रुपये में मिल जाता है, जिसमें किराया और मेंटेनेंस दोनों शामिल हैं। घर की सफाई और खाना बनाने के लिए मेड को 6,000 रुपये दिए जाते हैं। वहीं राशन और जरूरी सामान पर हर महीने 25,000 रुपये खर्च होते हैं। इनके साथ रहने वाले पालतू कुत्ते के खाने और सप्लीमेंट्स पर भी 3,000 रुपये जाते हैं, जिससे यह हिस्सा कुल मिलाकर 28,000 रुपये का बन जाता है।

घूमना-फिरना और डिजिटल खर्चे

वीकेंड पर बाहर खाने और कैफे जाने पर यह कपल 15,000 रुपये खर्च करता है, जबकि फूड डिलीवरी पर अलग से 3,000 रुपये जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनके पास खुद की कार नहीं है और ऑफिस आना-जाना बिल्कुल फ्री है। ऐसे में गुड़गांव-दिल्ली घूमने के लिए कैब और बाइक पेट्रोल पर सिर्फ 5,000 रुपये खर्च होते हैं।

इसके अलावा वाईफाई और मोबाइल बिल पर 3,500 रुपये, OTT और म्यूजिक सब्सक्रिप्शन पर 2,000 रुपये जाते हैं। पर्सनल ग्रूमिंग पर 5,000 रुपये और परिवार से जुड़े अन्य वेलनेस खर्चों पर 10,000 रुपये अलग रखे गए हैं।

इंटरनेट यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो के आखिर में कपल ने लोगों से पूछा कि क्या गुड़गांव में दो लोगों के लिए 1.2 लाख का यह बजट सही है या ज्यादा। इस पर लोगों के रिएक्शन खूब वायरल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा हैरानी 36 हजार में 3 BHK फ्लैट और सिर्फ 6 हजार में मेड मिलने की बात पर जताई जा रही है। हालांकि कई यूजर्स ने कपल की बजट प्लानिंग को शानदार बताते हुए तारीफ भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here