मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं, जिसकी तैयारियां ज़ोरों-शोरों से शुरू हो चुकी है. बता दें, एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले है. वहीं अब सोशल मीडिया पर आमिर खान के घर का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग भारी बारिश में भी शादी की तैयारियां करते हुए नजर आ रहे हैं.
कितने गेस्ट होंगे शामिल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान के घर के बाहर एक ट्रक खड़ा है, जिसमें कई सारी कुर्सियां रखी हुई नजर आ रही है. इस दौरान लोग एक-एक करके कुर्सियों को एक्टर के घर के अंदर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं एक्टर की शादी में गेस्ट लिस्ट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर और गौरी के शादी के प्राइवेट सेरेमनी होने वाली है. इस सेरेमनी में करीब 100 से 150 गेस्ट होंगे, जिसमें फैमिली मेंबर्स के साथ-साथ इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्तों के शामिल होने भी बात कही जा रही है.
रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें लगान’ के डायरेक्टर और खास दोस्त आशुतोष गवारीकर, निर्देशक राजकुमार संतोषी शामिल हो सकती है. हालांकि इस बात को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
एक-एक चीज का खुद रख रहे ध्यान
इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा की जा रहा है कि शादी के डेकोरेशन से लेकर, मेन्यू तक सभी चीज़ें आमिर और गौरी खुद देख रहे हैं. जानकारी के अनुसार, इस प्राइवेट सेरेमनी में पहले आमिर-गौरी रजिस्ट्री मैरिज करेंगे, जिसके बाद इनवाइट किए गए गेस्ट लंच का प्लान रखा गया है. वहीं एक्टर की शादी की खबरों के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की भी अगल-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रियेक्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “हे भगवान.. मेरी एक शादी नहीं हो रही है.. इस बंदे का 3 3 शादी” दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “पेंशन लेने की उमर में टेंशन क्यों लेरा भाई” तीसरे यूजर ने कहा “पोटा-पोटी आने की वेट कर लेता भाई, वो भी देख लें”. एक अन्य यूजर कहा “अमीर के परिवार में कलेश नहीं होता, सब मिल झूल के रहते है. इसलिए जलने वाले जलते रहे. आमिर की शादी के तैयारियों के बीच देखना दिलचस्प होगा कि शादी की में कौन-कौन शामिल होता है.












