टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के तीनों आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश, कोटा से मुंबई तक बदला गया वाहन

0
16

मुंबई: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में अब पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। मुंबई पुलिस का एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) तीनों आरोपियों को लेकर 21 अक्टूबर की सुबह करीब 3:30 बजे मुंबई पहुंच गया। आरोपियों को राजस्थान के कोटा से लाया गया है। इसी बीच जांच की कड़ियां दिल्ली तक जुड़ गई हैं, जहां चार और लोग गिरफ्तार हुए हैं। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे क्राइम ब्रांच तीनों आरोपियों को कोटा से मुंबई के लिए लेकर निकली थी। 

सूत्रों के मुताबिक, रास्ते में आरोपियों को चार से ज्यादा बार एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया गया। वजह यह थी कि अधिकारी सफर के दौरान ही उनसे पूछताछ कर रहे थे। क्राइम ब्रांच यह जानना चाहती है कि आरोपियों ने ट्रेन के बजाय सूरत जाने के लिए कैब क्यों ली। जानकारी के अनुसार, उन्होंने बोरीवली तक लोकल ट्रेन ली और वहां से सूरत के लिए कैब पकड़ी। पुलिस ने उनके बैकग्राउंड और उन्हें निर्देश देने वाले हैंडलर्स के बारे में भी सवाल किए।

मेडिकल जांच और आज कोर्ट में पेशी

मुंबई पहुंचने पर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को सीधे GT अस्पताल ले गई। करीब 20 मिनट में मेडिकल जांच पूरी हो गई। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों को AEC ऑफिस ले जाया गया। सुबह करीब 4 बजे वहां पहुंचने पर पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के DCP भी मौके पर पहुंचे। आरोपियों के वकील अजिंक्य मिरगल भी AEC ऑफिस पहुंचे। तीनों को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दिल्ली में चार गिरफ्तारियां

मंगलवार को जांच दिल्ली तक पहुंच गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो महिलाएं भी हैं। आरोप है कि इन्होंने उन हथियारों का इंतजाम करने और पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, जिनका इस्तेमाल तीन हमलावरों ने किया था। पुलिस ने कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि कुणाल और सुमित ने हथियारों का इंतजाम किया, जबकि राधा और बबीता मुंबई के दादर गईं और वहां तीनों हमलावरों को बंदूकें सौंप दीं।

रविवार शाम जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू में फुटबॉल खेलने गए थे। जब वे घर के लिए निकले और उनकी बीएमडब्ल्यू कार कंपाउंड के गेट पर जमा भीड़ के बीच से गुजर रही थी, तभी दो लोगों ने कार पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने 6-7 राउंड गोलियां चलाईं। बताया गया है कि हमलावरों में से एक अभिनेता के बेहद करीब था और सीधे उन पर निशाना साधे हुए था। लेकिन जब उसने ट्रिगर दबाया, तो उसकी बंदूक जाम हो गई और टाइगर बाल-बाल बच गए। हमले में उनका ड्राइवर और वहां मौजूद एक अन्य शख्स घायल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here