मुंबई: सिनेमा लवर्स के लिए बार फिल्मी फ्राइडे काफी एंटरटेनिंग होने वाला है क्योंकि इस बार एक या दो नहीं बल्कि 5 नई फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. खास बात है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड का सब कुछ शामिल है, जो आपके वीकेंड को एंटरटेनमेंट से भरपूर बना सकता है. इसी बीच चलिए जानते है उन फिल्मों के बारे में जो इस शुक्रवार यानी 26 जून को धमाल मचाने आ रही हैं.
वेलकम टू द जंगल
बता दें, इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर है ‘वेलकम टू द जंगल’. ये एक कॉमेडी फिल्म है जो ‘वेलकम फ्रैंचाइज’ का तीसरा पार्ट है. इससे पहले लगभग 10 साल पहले ‘वेलकम बैक’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. वहीं अब एक बार ये फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ 30 दिग्गज कलाकार नजर आने वाले है, जिसे डायरेक्टर अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी स्ट्रगलिंग एक्टर की होने वाली है, जिसे एक नई फिल्म में रोल मिलता है. लेकिन शूटिंग के समय लोग फिल्म की क्रू को असली सैनिक समझ लेते है, जिसके बाद फिल्म में अलसी एंटरटेन देखे देगा.
सुपरगर्ल
अगर आपको एनिमेटेड फिल्में देखा पसंद है तो DC यूनिवर्स के फैंस के लिए फिल्म “सुपरगर्ल” भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. सुपरगर्ल की कहानी थोड़ी इमोशनल होने वाली है, जिसमें वह खुद को ढूंढते हुए नजर आएगी. इसके साथ ही वह अपने दुश्मन से बदला लेते हुए भी नजर आएगी, जो उसके प्यारे कुत्ते ‘क्रिप्टो’ को घायल कर देता है.
जैकऐस: बेस्ट एंड लास्ट
जैकऐस: बेस्ट एंड लास्ट पॉपुलर ‘जैकऐस सीरीज’ की आखिरी फिल्म है. इसमें दर्शकों को शानदार स्टंट्स के साथ ह्यूमर भी देखने को मिलने वाला है. फिल्म की कहानी में आपको एक्टर जॉनी नॉक्सविले उनके साथियों के साथ पूरे देश में घूमते हुए और स्टंट करते हुए नजर आएंगे। अगर आपको भी उनके साथ थिएटर में बैठे-बैठे पूरे देश की यात्रा करनी है तो आप आपके लिए ये फिल्म एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.
तेरा मेरा नाता
कुछ फैमिली मिली ड्रामा जैसे देखना चाहते है तो फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ आपको मजेदार लग सकती है. फिल्म में सूरज कुमार, अंबिका वाणी, दीपिका चिखलिया, पंकज बेरी, मेघना पांचाल और प्रज्ञा मिश्रा जैसे मुख्य कलाकार है. खास बात है कि इस फिल्म का 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में भी प्रीमियर किया गया था. वहीं अब ये सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसे चंदा पटेल और स्वतंत्र गोयल ने डायरेक्ट किया है.

द इनवाइट
फिल्म ‘द इनवाइट’ एक फैमिली ड्रामा और कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सैन फ्रांसिस्को एक कपल की कहानी देखने को मिलेगी। दोनों एक दिन रात में अपने पड़ोसियों को अपने घर पर डिनर के लिए इनवाइट करते है. इसके इस डिनर नाईट में क्या होता है और कैसे रिश्तों की सच्चाई सामने आती है. यही फिल्म का प्लॉट होने वाला है.
















