शुक्रताल कार्तिक स्नान मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब: हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

0
7

मुज़फ़्फ़रनगर: मुज़फ़्फ़रनगर के शुक्रताल में कार्तिक स्नान मेले के दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। सोमवार सुबह से ही शुक्रताल सहित जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। अपराह्न करीब 4 बजे तक कई हजार की संख्या में श्रद्धालु ने गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। कार्तिक स्नान को लेकर घाटों पर दिन की शुरुआत से ही चहल-पहल बनी रही और श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते नजर आए।

भीड़ बढ़ने पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

कार्तिक स्नान मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से पूरे मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और मेले की व्यवस्था बनी रहे।

घाटों पर पुलिस बल के साथ गोताखोर तैनात

गंगा घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल के साथ गोताखोरों की भी तैनाती की गई है। स्नान के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी और गोताखोर घाटों पर मौजूद हैं। प्रशासन ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने की अपील

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। साथ ही मेले के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह किया है। कार्तिक स्नान मेले में एक ओर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और आस्था का माहौल नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सतर्क दिखाई दे रहा है।

Reported By: Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here