SDM सदर शुभम श्रीवास्तव की मुजफ्फरनगर वासियों से अपील, मतदाता सूची में नाम नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं

0
13

मुज़फ़्फ़रनगर: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को अपनी मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील की जा रही है। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है या छूट गया है तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। सदर एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने मतदाताओं से यह प्रक्रिया समय रहते पूरी करने और ECINet App का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है।

फॉर्म-6 और ECINet App से नाम शामिल कराने की जानकारी

एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपनी मतदाता सूची में नाम जरूर देख लेना चाहिए। नाम नहीं होने की स्थिति में फॉर्म-6 भरकर उसे सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ECINet App भी उपयोगी माध्यम है। मतदाता इस ऐप के जरिए अपना फॉर्म भर सकते हैं और चुनाव संबंधी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

ECINet App से EPIC डाउनलोड और आवेदन की स्थिति देखने की सुविधा

उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से EPIC नंबर डालकर मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकती है कि फॉर्म किस स्तर पर है और किस अधिकारी के पास पहुंचा है। मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO से संपर्क करने के लिए ऐप में उपलब्ध बुक कॉल सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ECINet App मतदाताओं के लिए उपयोगी माध्यम

शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय में लोग मोबाइल पर कई तरह के ऐप इस्तेमाल करते हैं। ECINet App भी मतदाताओं के लिए काफी उपयोगी है। इसके इस्तेमाल से उन्हें चुनाव संबंधी कई सुविधाएं एक ही जगह मिल सकती हैं और अधिकारियों से संपर्क करना भी आसान होगा।

Reported by: Rohit 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here