रायपुर में RCB का देसी अंदाज, छत्तीसगढ़ी रंग में रंगे कोहली एंड कंपनी, वीडियो मचा रहा धमाल

0
8
IPL tadka Chhattisgarhi became RCB player in Raipur viral video won hearts
IPL tadka Chhattisgarhi became RCB player in Raipur viral video won hearts

रायपुर: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम छत्तीसगढ़ पहुंच गई है. रायपुर में होने वाले अहम मुकाबले से पहले टीम का पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान खिलाड़ियों के स्वागत में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, पारंपरिक संगीत और लोकनृत्य की खास झलक देखने को मिली, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

आरती के साथ हुआ स्वागत 

रायपुर के एक रिसॉर्ट में टीम के पहुंचते ही खिलाड़ियों का तिलक, आरती के साथ स्वागत किया गया. इस दौरान लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी. रंग-बिरंगी संस्कृति और लोककला से प्रभावित कई खिलाड़ी इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए. आरसीबी ने इस स्वागत समारोह का वीडियो अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और फैंस लगातार उस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

व्यंजनों का उठाया स्वाद 

इतना ही नहीं टीम के खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय खानपान से भी परिचित कराया गया। पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद खिलाड़ियों को काफी पसंद आया. आयोजन के दौरान स्थानीय संस्कृति को जिस तरह पेश किया गया, उसने खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट दोनों को प्रभावित किया.

कब होगा मैच 

रायपुर में रविवार शाम, 10 मई को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है. स्टेडियम के बाहर टिकट और टीमों को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी रायपुर पहुंच सकते हैं. वहीं 13 मई को होने वाले आरसीबी और कोलकाता नाईट राइडर्स के मैच के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के भी रायपुर आने की संभावना जताई जा रही है. अब सभी को दोनों के बीच होने वाले मुकाबले का इंतज़ार है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here