रतिया: लायंस क्लब रतिया सिटी द्वारा मानव सेवा के तहत एक विशाल मुफ्त आँखों की जांच एवं ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप क्लब के तत्वावधान में तथा आसरा फाउंडेशन, बरेटा के सहयोग से लगाया जा रहा है। यह कैंप 12 नवंबर 2026, दिन वीरवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कम्यूनिटी सेंटर, बुढलाडा रोड, रतिया, जिला फतेहाबाद में लगाया जाएगा। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल सभा रतिया के प्रधान प्रमोद बांसल तथा विशेष अतिथि के रूप में मुख्य समाभीष्म भठेजा उपस्थित रहेंगे।
12 को जांच, लुधियाना में ऑपरेशन, 14 को वापसी
कैंप के दौरान 12 नवंबर को सभी मरीजों की आँखों की जांच की जाएगी। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को लायंस क्लब द्वारा बसों के माध्यम से लुधियाना ले जाया जाएगा। वहां शंकर आँखों के अस्पताल, लुधियाना में माहिर डॉक्टरों द्वारा आँखों में मुफ्त लेंस डाले जाएंगे। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को शनिवार 14 नवंबर को वापिस रतिया लाया जाएगा।
ये सुविधाएं रहेंगी बिल्कुल मुफ्त
क्लब ने बताया कि कैंप में मरीजों को चार प्रकार की सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त दी जाएंगी। जिसमें आँखों की जांच व ऑपरेशन, लेंस, ऐनक व दवाईयां, आने-जाने का किराया और चाय-पानी व भोजन का प्रबंध शामिल है। मरीज को एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।
मरीजों से अपील
लायंस क्लब सिटी ने सभी मरीजों से अपील की है कि सभी मरीज 12 नवंबर को स्नान आदि करके सुबह 9 बजे कम्यूनिटी सेंटर में पहुंचे। साथ ही अपना आधार कार्ड अवश्य साथ लेकर आएं। ताकि रजिस्ट्रेशन में कोई परेशानी न हो।












