मुजफ्फरनगर में PWD की सड़क का बुरा हाल! निर्माण के 24 घंटे में ही उखड़ने लगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क, वीडियो वायरल

0
7

मुज़फ़्फ़रनगर: बुढ़ाना में 24 घंटे में उखड़ने लगी PWD की सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल: विज्ञाना गांव में करीब 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण; ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

बुढ़ाना में निर्माण के 24 घंटे बाद ही टूटने लगी PWD की सड़क

मुज़फ़्फ़रनगर के बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के गांव विज्ञाना में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा होने के 24 घंटे के भीतर ही सड़क जगह-जगह से टूटने लगी। स्थानीय ग्रामीण ने सड़क की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में अब प्रशासन ने जांच कराने की बात कही है।

तीन किलोमीटर सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

ग्रामीणों का सवाल है कि सड़क निर्माण में आखिर ऐसी क्या कमी रही कि नई सड़क एक दिन भी टिक नहीं पाई। सड़क के जगह-जगह से टूटने की तस्वीरें सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसकी निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से कराया जा रहा है।

SDM ने PWD से जांच कराने और कार्रवाई का दिया आश्वासन

मामले को लेकर रविवार दोपहर करीब 3 बजे बुढ़ाना SDM सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि PWD के जिस डिवीजन की ओर से सड़क बनाई जा रही है, उससे जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

योगी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कहती है। ऐसे में सड़क निर्माण के 24 घंटे के भीतर टूटने की शिकायत ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच और विभागीय निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सड़क किन कारणों से टूटी है। इसकी वजह जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

 

Reported By: ROHIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here