दिवाली पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- जवानों के साथ मनाएंगे पर्व, देखें वीडियो

0
14

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि दिवाली के पावन पर्व पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इसके साथ ही वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी ये पर्व और आने वाला समय सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे। मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दिवाली मनाता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि हर साल देश के जवानों के बीच जाना उनका नित्य क्रम है। इस बार भी ये परंपरा जारी रहेगी। प्रधानमंत्री हर दिवाली पर किसी न किसी बॉर्डर इलाके में जाकर जवानों के साथ त्योहार मनाते हैं। इस बार भी वे जवानों के बीच जाकर दिवाली मनाएंगे।

बच्ची के भक्ति गीत वाला वीडियो भी किया शेयर

इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव भी नजर आए थे। वीडियो में एक बच्ची अपनी सुरीली आवाज में भगवान गणेश की स्तुति करती दिखाई दी। बच्ची कन्नड़ भाषा में भक्ति गीत सुना रही थी। प्रधानमंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दिवाली का वातावरण और भी पावन और दिव्य हो गया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में सूर्यकुमार यादव के अकाउंट को भी टैग किया था।

बच्ची ने वीडियो में किया भगवान गणेश का आह्वान 

वीडियो में बच्ची कन्नड़ भाषा में भगवान गणेश का आह्वान करती सुनाई दी। उसके गीत में विघ्ननाशक विनायक और विवेकदायक जैसे शब्द खास तौर पर सुनाई दिए। इनका अर्थ है बाधाओं को दूर करने वाले और बुद्धि-विवेक प्रदान करने वाले भगवान गणेश। उसकी प्रस्तुति में गणपति के अलग-अलग स्वरूपों और महिमा का वर्णन है।

बाजारों में छाई दिवाली की रौनक 

बच्ची की सुरीली आवाज और भक्ति भाव से भरे गीत ने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बच्ची की तारीफ कर रहे हैं और प्रधानमंत्री के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, दिवाली को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। बाजारों में रौनक है, घरों में दीप जलाए जा रहे हैं और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री के संदेश के बाद लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here