कंगाली दूर कर देगी नीम करोली बाबा की ये 4 सीख, बदल जाएगी आपके भाग्य की रेखा

0
14
Neem Karoli Baba
Neem Karoli Baba

नई दिल्ली: सनातन परंपरा में संतों के विचार और उनका जीवन दर्शन हमेशा से समाज का मार्गदर्शन करता रहा है. ऐसे ही एक महान और चमत्कारी संत थे बाबा नीम करोली, जिन्हें कैंची धाम वाले महाराज के नाम से भी जाना जाता है. बाबा नीम करोली के विचार और उनकी शिक्षाएं इतनी सरल हैं कि कोई भी सामान्य व्यक्ति उन्हें अपने दैनिक जीवन में उतारकर मानसिक शांति प्राप्त कर सकता है. 

नीम करोली बाबा के 4 अनमोल सूत्र

बाबा का मानना था कि ईश्वर को पाने या जीवन में सफल होने के लिए किसी कठिन तपस्या की आवश्यकता नहीं है, बल्कि शुद्ध मन और सही कर्म ही सफलता की असली कुंजी हैं. यदि आप भी अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखना चाहते हैं और भाग्य को चमकाना चाहते हैं, तो नीम करोली बाबा के इन 4 अनमोल सूत्रों को आज ही अपने जीवन का हिस्सा बना लें.

हनुमान चालीसा का नित्य पाठ

बाबा नीम करोली स्वयं संकटमोचन हनुमान जी के परम भक्त थे. वे अक्सर अपने अनुयायियों से कहते थे कि हनुमान चालीसा की प्रत्येक चौपाई और पंक्ति स्वयं में एक सिद्ध मंत्र है. जो व्यक्ति प्रतिदिन सुबह और शाम पूरी श्रद्धा एवं एकाग्रता के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करता है. उसके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है. यह नियम व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास का संचार करता है और जीवन के बड़े से बड़े संकटों को टाल देता है.

कठिन परिस्थितियों में धैर्य और अटूट विश्वास

समय कभी एक जैसा नहीं रहता जीवन का चक्र हैं. बाबा सिखाते थे कि जब जीवन में बुरा दौर आए, तो विचलित होने के बजाय धैर्य रखना चाहिए. हर काली रात के बाद एक नई सुबह का आना तय है. यदि आपका अपनी आंतरिक शक्ति और ईश्वर पर अटूट विश्वास है, तो कठिन से कठिन समय भी आसानी से कट जाता है. धैर्य ही व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है.

धन और परोपकार

बाबा नीम करोली के अनुसार, व्यक्ति की महानता इस बात से नहीं आंकी जाती कि उसके बैंक खाते में कितना धन है, बल्कि इससे आंकी जाती है कि वह उस धन का उपयोग कैसे करता है. असली संपन्नता परोपकार में है. अपनी कमाई का एक छोटा सा हिस्सा भूखों को भोजन कराने, बीमारों की मदद करने और जरूरतमंदों की सेवा में अवश्य लगाना चाहिए. दूसरों की भलाई में खर्च किया गया धन कभी घटता नहीं, बल्कि दुआओं के रूप में कई गुना बढ़कर वापस लौटता है.

गुरु के मार्गदर्शन का महत्व

भटके हुए जीवन को सही दिशा केवल एक सच्चा गुरु ही दे सकता है. बाबा के अनुसार, जिस मनुष्य ने अपने जीवन में गुरु की शरण ले ली, उसका कल्याण निश्चित है. गुरु का आशीर्वाद सबसे बहुमूल्य संपत्ति है. हमें अपने गुरु द्वारा दिखाए गए मार्ग और नैतिक मूल्यों पर पूरी निष्ठा से चलना चाहिए. गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति को अहंकार से दूर रखता है और सही-गलत का भेद सिखाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here