45 की हुईं बेबो, 485 करोड़ की नेटवर्थ और अरबों की प्रॉपर्टी, जानिए करीना कपूर के रॉयल लाइफस्टाइल का सीक्रेट

0
7
Kareena Kapoor
Pinterest

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे बहुमुखी अभिनेत्रियों में शुमार करीना कपूर आज यानी 21 सितंबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। ‘जब वी मेट’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘3 इडियट्स’, ‘सिंघम अगेन’, ‘तशन’, ‘गोलमाल 3’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाली करीना फिलहाल अपनी फिल्म ‘दायरा’ को लेकर सिनेमाघरों में छाई हुई हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी शानदार और आलीशान लाइफस्टाइल के बारे में।

2023 की एक GQ रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो एक फिल्म के लिए करीब 10-12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। CNBC TV18 के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्मों के साथ-साथ कई ब्रांड एंडोर्समेंट से हुई कमाई ने भी उनकी कुल संपत्ति को बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है, जो लगभग 485 करोड़ रुपये आंकी गई है।

बांद्रा में है खूबसूरत आशियाना

करीना और उनके पति सैफ अली खान का बांद्रा स्थित घर ‘सतगुरु शरण’ डिजाइनर दर्शनी शाह ने तैयार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 3,000 वर्ग फुट में फैली इस प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये आंकी जाती है। यह घर सिर्फ ऊंची छतों और शानदार डिजाइन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी सालों की यादों से भरा हुआ है। डिजाइनर के शब्दों में इस जगह को एक “यात्रा डायरी” की तरह सजाया गया है, जहां उनकी यात्राओं की तस्वीरें और बच्चों तैमूर व जेह के साथ बिताए पलों की यादें हर कोने में बसी हैं। 

लिविंग एरिया में शानदार झूमर, विंटेज फर्नीचर, खूबसूरत पेंटिंग्स और लाल-सफेद पैनलिंग वाली दीवारें इस घर की खूबसूरती को और बढ़ाती हैं। इसके अलावा स्विट्जरलैंड के गस्टाड में भी उनका एक हॉलिडे होम है, जिसकी कीमत करीब 33 करोड़ रुपये बताई जाती है।

लग्जरी कारों और बैग्स के भी हैं शौकीन

करीना के पास कारों का भी एक बेहतरीन कलेक्शन है। उनके पास एक ऑडी क्यू7 है, जिसकी कीमत 85 से 95 लाख रुपये के बीच है। इसके अलावा करीना और सैफ के पास रेंज रोवर स्पोर्ट का एक पुराना मॉडल भी है, जिसकी कीमत करीब 99 लाख रुपये है। उनके कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू एक्स7 भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 1.22 से 1.25 करोड़ रुपये के बीच है। इसके साथ ही उनके पास मर्सिडीज-बेंज के दो मॉडल भी हैं, जिनमें एस-क्लास की शुरुआती कीमत करीब 1.71 करोड़ रुपये है, जबकि ई-क्लास की कीमत 75 से 88 लाख रुपये के बीच है।

करीना का बैग कलेक्शन भी किसी से कम नहीं है। GQ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास एक शनेल क्विल्टेड फ्लैप बैग है, जिसकी कीमत करीब 8.48 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास काले और हल्के भूरे रंग के हर्मीस बर्किन बैग भी हैं, जिनकी कीमत करीब 13 करोड़ रुपये आंकी जाती है। करीना को अक्सर लुई विटन के बैग्स के साथ भी देखा जाता है, जिनमें स्पीडी बैंडोलियर और मोनोग्राम मेटिस एम्प्रेन्टे होबो शामिल हैं, जिनकी कीमत क्रमशः करीब 1.63 लाख और 2.66 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास करीब 2.91 लाख रुपये का एक डायोर टोट बैग भी है। साथ ही करीना को वाईएसएल क्रॉसबॉडी बैग और टैन रंग के सेलीन हैंडबैग के साथ भी देखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here