कान्हा जी का लुक बनेगा सबसे निराला, जन्माष्टमी पर ट्राई करें ये 6 खूबसूरत पोशाक

0
6
Laddu Gopal dress designs janmashtami 2026
Pinterest

नई दिल्ली: जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। वहीं भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पूजा-पाठ के साथ लड्डू गोपाल का खास श्रृंगार भी किया जाता है। खासकर कान्हा जी की पोशाक को लेकर भक्त पहले से ही अपनी पसंद के डिजाइन तलाशने लगते हैं। अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को कुछ अलग अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो इन पोशाक डिजाइनों को ट्राई कर सकते हैं।

पोशाक चुनते समय रंग, डिजाइन और कपड़े के साथ लड्डू गोपाल का साइज भी ध्यान में रखना जरूरी है। सही फिटिंग वाली पोशाक उनके श्रृंगार को और सुंदर बना देती है।

1. मोरपंख डिजाइन वाली पोशाक

भगवान कृष्ण के श्रृंगार में मोरपंख का खास महत्व माना जाता है। ऐसे में मोरपंख वाली पोशाक जन्माष्टमी के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। नीले, हरे या पीले रंग की ड्रेस पर मोरपंख की छोटी डिजाइन काफी खूबसूरत लगती है। इसके साथ मोरपंख वाला मुकुट और बांसुरी भी रख सकते हैं।

Laddu Gopal dress designs
Laddu Gopal dress designs

2. फूलों वाली पोशाक

लड्डू गोपाल के लिए फूलों की डिजाइन वाली पोशाक भी काफी प्यारी लगेगी। इसमें छोटे-छोटे फूलों की कढ़ाई या सजावट हो सकती है। इस लुक को पूरा करने के लिए फूलों की माला भी पहनाई जा सकती है।

Laddu Gopal dress designs
Laddu Gopal dress designs

3. पीले रंग की पोशाक

पीला रंग भगवान कृष्ण के श्रृंगार में काफी पसंद किया जाता है। जन्माष्टमी के दिन पीले रंग की पोशाक पर लाल, हरे या नीले रंग की हल्की कारीगरी खूबसूरत दिखाई देती है।

Laddu Gopal dress designs
Laddu Gopal dress designs

4. मोती और गोटे वाली पोशाक

अगर आपको थोड़ा शाही लुक पसंद है, तो मोती और गोटे से सजी पोशाक चुन सकते हैं। हल्के गुलाबी, सफेद, पीले या नीले रंग की ड्रेस पर बारीक मोती का काम लड्डू गोपाल के श्रृंगार को खास बना सकता है।

Laddu Gopal dress designs
Laddu Gopal dress designs

5. राजस्थानी बांधनी पोशाक

इस जन्माष्टमी पर कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं तो राजस्थानी बांधनी प्रिंट वाली पोशाक चुन सकते हैं। गोटे और मोती की हल्की सजावट के साथ यह पोशाक बेहद सुंदर लगेगी। इसे मैचिंग मुकुट के साथ पेयर किया जा सकता है।

Laddu Gopal dress designs
Laddu Gopal dress designs

6. पेस्टल रंगों वाली पोशाक

वहीं, जिन लोगों को ज्यादा चमक-दमक पसंद नहीं है, वे पेस्टल शेड्स चुन सकते हैं। सफेद, हल्का पीला, गुलाबी और आसमानी रंग लड्डू गोपाल पर काफी प्यारे लगते हैं। ये रंग सादगी के साथ खूबसूरत फेस्टिव लुक देते हैं।

Laddu Gopal dress designs
Laddu Gopal dress designs

पोशाक लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

लड्डू गोपाल की पोशाक खरीदते समय सबसे पहले उनका सही साइज देखें। कपड़ा भी ऐसा चुनें जिसे पहनाना और उतारना आसान हो। पोशाक महंगी होना जरूरी नहीं है। सही रंग और प्यार से चुनी गई छोटी सी ड्रेस भी कान्हा जी के श्रृंगार को बेहद खास बना सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here