मुजफ्फरनगर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी मौका, शाम 4 बजे तक विशेष अभियान, शाम 4 बजे तक विशेष अभियान

0
7

मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और गलतियां ठीक कराने के लिए आज शनिवार, 24 अक्टूबर को जिले के निर्धारित मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मौजूद रहकर नए मतदाताओं के आवेदन और नाम, पते सहित अन्य विवरण में संशोधन के फॉर्म जमा कर रहे हैं।

पहले अभियान में कम रही लोगों की भागीदारी

17 अक्टूबर को आयोजित पहले विशेष अभियान में अपेक्षा के अनुरूप लोगों की भागीदारी नहीं रही थी। त्योहारों और प्रचार-प्रसार की कमी को इसकी संभावित वजह माना गया। इसके बाद नगरपालिका के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

SIR के बाद जारी हुई थी अंतिम मतदाता सूची

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुई थी। इसके बाद 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान निर्धारित किए गए। आगे वार्षिक मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी।

शाम 4 बजे तक बूथ पर जमा करें फॉर्म

प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे शाम 4 बजे से पहले अपने निर्धारित बूथ पर पहुंचकर नाम जुड़वाने या गलतियां सुधरवाने के लिए आवेदन करें। जरूरत पड़ने पर बीएलओ से फॉर्म भरने में सहायता भी ली जा सकती है।

 

Reported By: Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here