हिसार: पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलवाने के लिए ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत हिसार पुलिस की संबंधित पुलिस चौकी PLA की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाम-पता अज्ञात लड़की के परिजनों का पता लगाया। पुलिस टीम ने लड़की को सकुशल एवं ठीक हालत में उसके परिजनों के हवाले किया। लड़की के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और हिसार पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद किया।
एसपी हिसार का संदेश
हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों एवं अन्य व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलवाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। हिसार पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। हिसार पुलिस, आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर।
Reported By: Praveen Kumar












