जुआ खेलने व खिलाने के मामले में 13वां आरोपी गिरफ्तार, थाना सदर रतिया पुलिस की कार्रवाई

0
4

रतिया: पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जुआ एवं सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर रतिया पुलिस ने जुआ खेलने व खिलाने के मामले में 13वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश कुमार पुत्र रामलाल, निवासी गांव नंगल, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को नियमानुसार पुलिस द्वारा जमानत पर रिहा किया गया। इस मामले में पुलिस 12 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गुप्त सूचना पर मकान में दी गई दबिश, 12 जुआरी गिरफ्तार

थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक पुष्पा के अनुसार 29 अक्टूबर को उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव नंगल के बस अड्डे के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि जगदीश कुमार अपने मकान में कुछ लोगों को बैठाकर जुआ खिलवा रहा है। सूचना के आधार पर नियमानुसार अनुमति प्राप्त कर पुलिस टीम ने संबंधित मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर जगदीश कुमार मौके से फरार हो गया, जबकि मौके पर जुआ खेल रहे 12 व्यक्तियों को पुलिस ने काबू कर लिया था। पुलिस ने मौके से 1,00,270 रुपये की नकदी, 52 ताश के पत्ते व अन्य सामग्री बरामद की थी।

मामला दर्ज होने के बाद फरार आरोपी भी गिरफ्तार

इस संबंध में थाना सदर रतिया में मुकदमा नंबर 229, दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को हरियाणा सार्वजनिक जुआ रोकथाम अधिनियम, 2025 की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब फरार चल रहे 13वें आरोपी जगदीश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

 

Reported By: Rimpi Jindal 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here