माँ सिद्धिदात्री की आराधना के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र, झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

0
8

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्राचीन एवं ऐतिहासिक झंडेवाला देवी मंदिर में मंगलवार को नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मां के दिव्य श्रृंगार और भक्ति से सराबोर वातावरण के बीच नौ दिवसीय नवरात्र पर्व का समापन हुआ। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा।

मां सिद्धिदात्री की कृपा से भगवान शिव कहलाए अर्धनारीश्वर, जानें धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कमल पुष्प पर विराजमान मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सिद्धियां प्रदान करती हैं। देवी पुराण के अनुसार भगवान शिव ने भी मां की कृपा से सिद्धियां प्राप्त की थीं। मान्यता है कि मां की अनुकंपा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ और वे अर्धनारीश्वर कहलाए।

नवरात्र के अंतिम दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिर में हुआ विशेष दुर्गा स्तुति पाठ

नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालु सुख-समृद्धि शांति और परिवार की खुशहाली की कामना लेकर मंदिर पहुंचे। झंडेवाला देवी मंदिर में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर प्रबंधन की ओर से दर्शन और अन्य धार्मिक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं। मंदिर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मां के भक्त अशोक भारद्वाज की ओर से दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक दुर्गा स्तुति पाठ का आयोजन भी किया गया।

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here