बायसेक्शुअलिटी का सच जानने के बाद भी नहीं बदला फैसला, आखिर क्यों शादी के लिए तैयार हुए गौरव?

0
7
Gaurav Akanksha
Gaurav Akanksha

मुंबई: टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. अब यह साफ हो चुका है कि शादी के 9 साल बाद यह मशहूर कपल तलाक लेकर अपनी राहें अलग करने जा रहा है. इंटरनेट और मीडिया पर चल रही अलगाव की खबरों ने गौरव खन्ना को मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया है. हाल ही में एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में पहुंचे गौरव का दर्द कैमरे के सामने छलक पड़ा. शो के मंच पर जब उनका सामना अपनी पत्नी आकांक्षा से हुआ, तो दोनों के बीच की बातचीत ने प्रशंसकों को हैरान और भावुक कर दिया.

‘लोग हमारी शादी को नकली समझ रहे हैं’ 

रियलिटी शो के सेट पर पहुंचे गौरव खन्ना बेहद उदास और परेशान नजर आए. उन्होंने आकांक्षा से बात करते हुए कहा कि उनके सेप्रेशन की खबर इस समय इंटरनेट पर बहुत बड़ी बन चुकी है. इस मुद्दे पर बाहर उनके पास किसी से भी कुछ कहने के लिए शब्द नहीं बचे हैं.  इसलिए वह खुद कई चीजें साफ करने शो के भीतर आए हैं. गौरव ने बेहद दुखी मन से साझा किया कि जब लोग उनके और आकांक्षा के इतने सालों के पवित्र रिश्ते को ‘नकली’ बताते हैं, तो उन्हें बहुत ज्यादा ठेस पहुंचती है.

तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी

इस पर आकांक्षा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वे दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे और शो का हिस्सा बनने से पहले ही उनकी कानूनी तौर पर तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी. गौरव ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि वह आकांक्षा को फेम दिलाने के लिए हर जगह प्रमोट कर रहे थे. इस पूरी घटना और ट्रोलिंग के बाद से वह मीडिया से दूरी बना रहे हैं. 

आकांक्षा की बायसेक्शुअलिटी पर गौरव का खुला नजरिया

शो के दौरान जब होस्ट फराह खान ने गौरव से एक बेहद निजी सवाल पूछा कि क्या उन्हें आकांक्षा के बायसेक्शुअल होने की जानकारी थी? इस पर दोनों ने बेहद परिपक्वता से जवाब दिया. आकांक्षा ने बताया कि गौरव को इस बारे में काफी पहले से सब पता था और इस सच्चाई को जानने के बाद भी गौरव ने उन्हें पूरे दिल से स्वीकार किया था. गौरव ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा, अगर आप किसी इंसान को पसंद करते हैं, तो उसे उसकी पूरी सच्चाई के साथ स्वीकार करें. मैं हमेशा से वैसा ही इंसान रहा हूं. आकांक्षा ने भी गौरव की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा से खुले दिमाग के इंसान रहे हैं और उन्हें कभी भी उनकी सेक्शुअलिटी से कोई शिकायत या दिक्कत नहीं रही.

9 साल बाद क्यों टूट रहा है रिश्ता?

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का विवाह साल 2016 में हुआ था. शादी के 9 साल बीत जाने के बाद भी यह कपल पेरेंट्स नहीं बना. दोनों के बीच तलाक की मुख्य वजह बच्चे को लेकर उपजा वैचारिक मतभेद है. जहां गौरव खन्ना पिता बनकर परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं. वहीं आकांक्षा फिलहाल बच्चा नहीं चाहतीं. आकांक्षा ने शो पर रोते हुए कहा कि वह इस रियलिटी शो को जीतकर अपनी एक नई पहचान बनाना चाहती हैं, क्योंकि अब उन्हें अपनी जिंदगी की शुरुआत बिल्कुल शून्य से करनी पड़ रही है. टूटती हुई आकांक्षा को संभालते हुए गौरव ने उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि यही रियलिटी शो का सच है, जहां खुद को मजबूत रखना पड़ता है.

नेटफ्लिक्स पर लौटा विवादों का शो

मशहूर रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ अपने नए सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुका है. इस बार शो में ड्रामा, विवाद और रोमांच का स्तर पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और अनफिल्टर्ड होने वाला है. इस सीजन में मनोरंजन जगत के जाने-माने सेलिब्रिटीज, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और विवादित चेहरों ने जेल के अंदर एंट्री ली है. मुश्किल टास्क, इमोशनल ब्रेकडाउन और चौंकाने वाले खुलासे दर्शकों को बांधे रखने के लिए तैयार हैं. इस बार शो का मजा दोगुना करने के लिए नए होस्ट भी शामिल हुए हैं, जो कैदियों के सफर को और ज्यादा चुनौतीपूर्ण बनाएंगे. अगर आप भी हाई-वोल्टेज ड्रामा, माइंड गेम्स और तीखी बहसों के शौकीन हैं, तो ‘लॉक अप: सच या सजा’ आपके लिए मनोरंजन का फुल डोज साबित होने वाला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here