चीन के रोबोट की जबरदस्त फाइट का वीडियो वायरल, इंसानी अंदाज में मुकाबला देख हैरान हुए लोग

0
12

नई दिल्ली: अब तक आपने फिल्मों में रोबोट को कार उठाते और गुंडों से लड़ते देखा होगा, लेकिन अब यही नजारा हकीकत में भी दिखने लगा है। चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट बनाया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोबोट किसी एक्शन हीरो से कम नहीं लग रहा।

एक क्लिप में वह कार में फंसे शख्स को बचाने के लिए एक ही झटके में गाड़ी का दरवाजा उखाड़ देता है, तो दूसरे सीन में पूरी कार ही उठा लेता है। एक और सीन में एक लड़की पर चाकू से हमला करने आए बदमाश के सामने ढाल बनकर खड़ा हो जाता है और हवा में उछलकर उसे गिरा देता है। एक वीडियो में तो वह सड़क पर तेज आ रही कार से एक व्यक्ति को खींचकर उसकी जान बचा लेता है।

क्या है ये ‘कुंग फू लीजेंड’ रोबोट?

कंपनी ने इस नए मॉडल का नाम H2-X ‘कुंग फू लीजेंड: गार्जियन’ रखा है। इसकी लंबाई 1.8 मीटर यानी करीब 5 फीट 11 इंच है और वजन 70 किलो है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह लगातार 8 घंटे तक काम कर सकता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, Unitree पहले अपने रोबोट के डांस और मार्शल आर्ट वीडियो के लिए मशहूर थी। लेकिन अब निवेशकों के दबाव के बाद कंपनी सिर्फ स्टंट नहीं, बल्कि असल जिंदगी में रेस्क्यू और सिक्योरिटी में काम आने वाले रोबोट पर फोकस कर रही है।

क्या वीडियो पूरी तरह असली है?

वीडियो के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये सब रोबोट ने अपने दम पर किया या पहले से स्क्रिप्टेड था? कंपनी ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन वीडियो के आखिर में चेतावनी दी गई है कि इस पावरफुल रोबोट से 2 से 3 मीटर की दूरी बनाए रखें, ताकि कोई हादसा न हो। फिलहाल यह वीडियो AI और रोबोटिक्स की दुनिया में एक नई बहस छेड़ रहा है कि भविष्य में ऐसे गार्जियन रोबोट हमारी सुरक्षा में कितनी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here