80 जिंदगियां ले गया चीन कोयला खदान विस्फोट, बचाव कार्य तेज

0
134

नई दिल्ली: शनिवार सुबह चीन से एक हिला देने वाली खबर सामने आई है. बता दें, सरकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन के एक कोयला खदान में भयावह विस्फोट के कारण कम से कम 80 लोगो ने अपनी जान गंवा दी हैं. वहीं कई अन्य लोगों खदान के अंदर फंसे होने की आशंका है. ऑफिशियल गवर्नमेंट एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह दुर्घटना चांग्झी शहर की लियुशेन्यू कोयला खदान में उस वक्त हुई, जब शुक्रवार शाम वर्कर्स खदान में काम कर रहे थे.

क्यों हुआ ब्लास्ट 

एजेंसी ने आगे बताया कि खदान में वस्पोट के दौरान लगभग 247 मजदूर खदान के अंदर मौजूद थे. घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और शनिवार सुबह तक करीब 201 लोगों को खदान से बाहर निकाला जा चुका है. हालांकि ये विस्पोट किस कारण हुआ, इसको लेकर जांच जारी है. इसी बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया है. साथ ही राष्ट्रपति ने दुर्घटना के कारणों की जांच के दौरान सामने आने वाले दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. 

शानक्सी प्रांत चीन का प्रमुख कोयला खनन प्रांत माना जाता है. बता दें,  लगभग 3.4 करोड़ की आबादी और ग्रीस सेभी बड़े आकार वाले इस प्रांत में पिछले साल लाखों मजदूरों ने 1.3 अरब टन कोयले का खनन किया, जो चीन के कुल खनन का लगभग एक तिहाई है.  

हिरासत में अधिकारी 

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, लियुशेन्यू कोयला खदान में विस्पोट के लिए जिम्मेदार कंपनी के अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान और उनकी संख्या के बारे में फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. 

पूरी तरह जमीन से घिरा हुआ

यह धमाका चीन के कोयला-खनन केंद्रों के ठीक बीच में स्थित एक शानक्सी प्रांत में हुआ. इसका क्षेत्रफल ग्रीस से भी ज्यादा है और जो यह पूरी तरह से जमीन से घिरा हुआ है. खास बात है कि इसी देश का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक क्षेत्र माना जाता है. यहां की आबादी लगभग 34 मिलियन है. पिछले ही साल, इस प्रांत के लाखों खनिकों ने 1.3 बिलियन टन कोयला निकाला था, जो चीन के कुल राष्ट्रीय उत्पादन का लगभग एक-तिहाई हिस्सा था.80 जिंदगियां ले गया चीन कोयला खदान विस्फोट, बचाव कार्य तेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here